विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

जब मंडप बना मिनी स्टेडियम...RCB की जीत देखने के लिए बीच में ही रोक दी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने इस तरह किया सेलिब्रेट

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों ने शादी की रस्मों को रोककर RCB और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए IPL 2025 फाइनल के अंतिम क्षणों को देखा.

जब मंडप बना मिनी स्टेडियम...RCB की जीत देखने के लिए बीच में ही रोक दी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने इस तरह किया सेलिब्रेट

Dulhe Ne RCB Ke Liye Roki Shaadi: भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है. इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों ने शादी की रस्मों को रोककर RCB और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए IPL 2025 फाइनल के अंतिम क्षणों को देखा, जैसे ही RCB ने छह रन से मैच जीतकर अपना पहला IPL खिताब हासिल किया, पूरा पंडाल तालियों और नारों से गूंज उठा. 

यहां देखें वीडियो

शादी रुकी, मैच शुरू (Groom Pauses Wedding for Cricket)

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडप के पास एक बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई थी, जहां सभी मेहमान मैच के रोमांचक पलों को देख रहे थे. दूल्हा-दुल्हन भी अपनी शादी की रस्मों को छोड़कर मैच में डूबे हुए थे, जैसे ही विराट कोहली ने अंतिम ओवर में शानदार प्रदर्शन किया, सभी ने खुशी से झूमते हुए जश्न मनाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. एक यूजर ने लिखा, भारत में शादी रुक सकती है, लेकिन क्रिकेट नहीं. एक अन्य ने मजाक में कहा, दिवोर्स पक्का.

क्रिकेट के लिए रुकी शादी (Viral Wedding Video)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को @nikchillz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 लाख 20 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. RCB की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. बेंगलुरु में तो जश्न इतना जोरों पर था कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक भावना है जो लोगों को एक साथ जोड़ती है.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Groom Stops Wedding To Watch RCB Winning Moment, RCB Ka Winning Moment Dekhne Ke Liye Roki Shadi, RCB IPL 2025 Victory, Groom Pauses Wedding For Cricket, Viral Wedding Video, Royal Challengers Bengaluru Fans, Cricket Obsession In India, IPL Final Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com