विज्ञापन
This Article is From May 14, 2023

Dance video: 'गोपी बहू' के पति 'अहम जी' ने किया अलबेला डांस, देख अवाक रह गया सोशल मीडिया, आ रहे ऐसे ऐसे कमेंट्स

Mohammad Nazim Dance Video: इस बार गोपी बहू नहीं, बल्कि अहम जी यानी मोहम्मद नाजिम का वीडियो चर्चा में है. टीवी शो साथ निभाना साथिया के एक्टर मोहम्मद नाजिम का डांस वीडियो इन दिनो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'लेके पहला-पहला प्यार' पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

Dance video: 'गोपी बहू' के पति 'अहम जी' ने किया अलबेला डांस, देख अवाक रह गया सोशल मीडिया, आ रहे ऐसे ऐसे कमेंट्स
मोहम्मद नाजिम का वायरल डांस वीडियो

Saath Nibhaana Saathiya Fame Mohammad Nazim Dance Video: आपको गोपी बहू (Gopi bahu) का टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' तो याद ही होगा. बड़ी बहू की साजिशों का सामना करती गोपी बहू ने अपनी सादगी और नासमझी से इस सीरियल को सुपरहिट बना दिया था. इसके साथ ही गोपी बहू की सास कोकिलाबेन और पति अहम (aham ji) ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं, जिन पर काफी मीम्स भी सोशल मीडिया (social media) पर बनते रहते हैं. यूं तो इंटरनेट गोपी बहू की सादगी भरे मीम्स से भरा पड़ा है, लेकिन इस बार गोपी नहीं उसके पति अहम जी यानी मोहम्मद नाजिम का वीडियो वायरल हो रहा है. इस सीरियल में गोपी बहू के पति बने मोहम्मद नाजिम ने हाल ही में गाने 'लेके पहला-पहला प्यार' पर ऐसा डांस किया कि, लोग हाथ जोड़ने लगे.

यहां देखें पोस्ट

खड़े खड़े ही कर डाला सारा डांस 

मोहम्मद नाजिम ने कुछ दिन पहले ये वीडियो शेयर किया था, जिसमें नाजिम ने डांस की एक रील बनाई है, जिसमें वो लेके पहला पहला प्यार पर अजीबोगरीब ठुमके लगाते दिख रहे हैं. हो सकता है कि, मोहम्मद नाजिम के लिए ये डांस काफी दमदार हो, लेकिन लोगों को ये हजम नहीं हो रहा है. काली टीशर्ट में मोहम्मद नाजिम खड़े-खड़े ही डांस स्टेप करते दिख रहे हैं और उनके डांस स्टेप बता रहे हैं कि, उनका डांस का शौक नया-नया है. एक अच्छे खासे एक्टर को एक अनाड़ी की तरह डांस करते देखकर यूजर भी समझ नहीं पा रहे हैं कि, इसे अच्छा कहें या बुरा.

यूजर ने कमेंट्स कर बयां किया हाल

मोहम्मद नाजिम का यह वीडियो रसोड़े में कौन था कि, तरह सुपरहिट तो नहीं हो पाया है, लेकिन यूजर इसके खूब मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'गोपी बहू इनका फोन भी धो दो.' एक यूजर ने एक्टर को उसके रील नाम से पुकारते हुए लिखा है, 'अहम जी रहम जी.' आपको बता दें कि, इससे पहले गोपी बहू द्वारा लैपटॉप को साबुन से धोने वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था. इसके बाद कोकिलाबेन और गोपी बहु के 'रसोड़े में कौन था' सीन पर काफी मीम्स बने जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे.

ये भी देखें- परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई के बाद पैपराजी को दिया पोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gopi Bahu Aham Ji Dance, Sath Nibhana Saathiya, अहम जी डांस वीडियो, Mohammad Nazim, Mohammad Nazim Dance Video, Mohammad Nazim Instagram, Aham Ji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com