विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2016

‘पृथ्वी दिवस’ पर गूगल ने पेश किया आकर्षक डूडल, आप भी देखें

‘पृथ्वी दिवस’ पर गूगल ने पेश किया आकर्षक डूडल, आप भी देखें
(फोटो साभार : गूगल के होमपेज से ली गई तस्वीर)
नई दिल्ली: सर्च इंजन वेबसाइट गूगल ने आज (शुक्रवार) पृथ्वी दिवस के मौके पर प्रमुख पांच बायोम (पृथ्वी का वह हिस्सा जहां वनस्पति और प्राकृतिक आबोहवा का अंबार है) का चित्रण करते हुए आकर्षक डूडल पेश किया है। वेबसाइट खास मौकों को अलग अंदाज में डूडल पेश करके मनाने के लिए जाना जाता है।

और भी बढ़ गया है इसका महत्व
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1970 से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस वर्ष इसका महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि दुनिया के 120 से अधिक नेता आज पेरिस जलवायु समझौते पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर करेंगे, जिस पर पिछले वर्ष दिसंबर में 190 से अधिक देशों ने सहमति जताई थी। डूडल कलाकार सोफी डियाओ ने आकषर्क तरीके से टुंड्रा, जंगल, घास के मैदान, रेगिस्तान और प्रवाल भित्तियों को पांच अलग अलग डूडल में उकेरा है। ऐसे में हर बार गूगल के होमपेज पर जाने पर अलग-अलग डूडल दिखते हैं।

जीवों को भी किया गया शामिल
इसके साथ ही सभी डूडल में अलग-अलग बायोम के जीवों को भी शामिल किया गया है। जंगल में लोमड़ी, रेगिस्तान में कछुए, प्रवाल भित्ति के साथ ऑक्टोपस, घास के मैदान में हाथी और टुंड्रा में ध्रव पर पाये जाने वाले भालू का चित्रण किया गया है। गौरतलब है कि अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने वर्ष 1970 में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पृथ्वी दिवस की शुरुआत की थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पृथ्वी दिवस, गूगल, डूडल, Earth Day, Google, Doodle