- Fly91 एयरलाइंस की फ्लाइट IC3401 में तकनीकी खराबी के कारण विमान हब्बली के पास बेकाबू हो गया था
- विमान करीब 4 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा और बाद में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर लैंड किया गया
- तकनीकी खराबी के कारण पायलटों ने हब्बली में लैंडिंग का फैसला बदलकर विमान को डायवर्ट किया था
आप विमान से कहीं जा रहे हों और उसमें तकनीकी खराबी आ जाए और विमान बेकाबू हो जाए तो क्या होगा? जाहिर है कि आप घबरा जाएंगे. विमान में दहशत का माहौल हो जाएगा. ऐसा ही कुछ हुबली जाने वाली फ्लाइट में हुआ. विमान जब हवा में था, तभी उसमें तकनीकी खराबी आई जिसके बाद उसे बेंगलुरु डायवर्ट किया गया है. बीच हवा में मचे इस डर के माहौल में यात्री चीखने-चिल्लाने लगे.
हुआ ये Fly91 की एक फ्लाइट बीच हवा में तकनीकी खराबी के कारण बेकाबू हो गई. इससे यात्री करीब 4 घंटे तक बीच हवा में दहशत में रहे. गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ और सब यात्री सुरक्षित रहे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोई रोया तो कोई चीखा-चिल्लाया...
— NDTV India (@ndtvindia) April 20, 2026
आप विमान से कहीं जा रहे हों और उसमें तकनीकी खराबी आ जाए और विमान बेकाबू हो जाए तो क्या होगा? जाहिर है कि आप घबरा जाएंगे. विमान में दहशत का माहौल हो जाएगा. ऐसा ही कुछ हब्बली जाने वाली फ्लाइट में हुआ. विमान जब हवा में था, तभी उसमें तकनीकी खराबी आई… pic.twitter.com/WD9Qj98vDB
यह भी पढ़ेंः बोर्डिंग पास पर ‘RR' दिखे तो क्या होता है इसका मतलब, जान जाएंगे तो दूर हो जाएगी टेंशन
जानकारी के मुताबिक, Fly91 एयरलाइंस की फ्लाइट IC3401 रविवार दोपहर करीब 3 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी. उसे शाम 4:30 बजे हुबली में लैंड करना था. हालांकि, जब विमान हुबली के करीब पहुंचा तो उसमें तकनीकी खराबी आ गई. इसके चलते पायलटों को लैंडिंग का फैसला बदलना पड़ा.
फ्लाइट करीब 4 घंटे तक हवा में ही रही और मुंडगोड, दावणगेरे और शिवमोग्गा जैसे इलाकों के ऊपर चक्कर लगाती रही. इस दौरान हालात को संभालने और सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने की कोशिशें जारी थीं. तनाव भरे पलों और बार-बार की गई कोशिशों के बाद, आखिरकार विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया और शाम करीब 7:30 बजे वहां सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया.
यह भी पढ़ेंः आसमान में 'देवदूत' बनीं मणिपुर की बेटी, फ्लाइट में बचाई 21 साल की युवती की जान, CM ने भी किया सलाम
विमान में बैठे कुछ यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बनाया है, जिसमें दिख रहा है कि यात्री डर के मारे कांप रहे थे. उनमें से कई लोग प्रार्थना कर रहे थे तो कई लोग रोने लगे थे.
इस बीच, यात्रियों के परिजनों ने Fly91 एयरलाइंस को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने एयरलाइंस पर संचार की कमी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई भी सही जानकारी या अपडेट नहीं दिया गया.
यह भी पढ़ेंः 148 यात्रियों को दिल्ली ले जा रही फ्लाइट के कॉकपिट में दिखा धुआं, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं