विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2017

गूगल होम से बातचीत को लेकर बुजुर्ग महिला का यह वीडियो हुआ वायरल... आप भी इसे देखकर हो जाएंगे लोटपोट

घर वालों ने क्रिसमस के मौके पर दिया था बुजुर्ग महिला को यह तोहफा, फ्लोरिडा का है यह वीडियो

Also Read in
गूगल होम से बातचीत को लेकर बुजुर्ग महिला का यह वीडियो हुआ वायरल... आप भी इसे देखकर हो जाएंगे लोटपोट
प्रतीकात्मक चित्र
  • घर वालों ने दादी को दिया था गिफ्ट
  • गूगल होम से मिल रहे जवाब से अचंभित थी बुजुर्ग महिला
  • घर के लोग महिला को सिखा रहें हैं इस्तेमाल करने का तरीका
नई दिल्ली: तकनीक में बदलाव युवाओं के साथ-साथ घर के बुजुर्ग के लिए भी एक नई पहली की तरह होती है. ऐसे में कई बार बुजुर्गों को नई तकनीक से रूबरू होने में अच्छा खासा समय लग जाता है. बदलती तकनीक से बड़े बुजुर्ग हर बार अचंभित  होते हैं. उन्हें अंदाजा ही नहीं होता कि तकनीक में बदलाव से ऐसी भी कुछ किया जा सकता है. इन दिनों ऐसा ही एक दुनिया भर में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला गूगल होम से बातचीत करते हुए दिख रही है.

यह भी पढ़ें: आखिर ऐसा क्या हुआ कि थाईलैंड में एक शख्स को 13,275 साल जेल की सजा मिली

महिला गूगल होम से मिल रहे जवाब से हैरान दिख रही है. उनके इस रिएक्शन को देखने के बाद उनके घर पर सभी लोग लोटपोट हो रहे हैं. साथ ही कुछ लोग महिला को गूगल से बात करने और सवाल पूछने के तरीकों के बारे में भी बता रहे हैं. महिला वीडियो में कह रही हैं कि जिस तरह से यह डिवाइस उनकी बात को समझकर जवाब दे रहा है वह काफी डराने वाला है.

VIDEO: गूगल होम से बात करती बुजुर्ग महिला


बुजुर्ग महिला का यह वीडियो को अभी तक दुनिया भर में 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com