शाहरुख खान और गौरी खान ने 2001 में अपना घर मन्नत खरीदा था और पिछले 20 से ज्यादा सालों से यह सपनों के शहर में उनकी सक्सेस का प्रतीक रहा है. मुंबई के बांद्रा में शाहरुख खान का घर मन्नत उनके फैन्स के लिए भी एक स्वर्ग है जो अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए समुद्र के किनारे बने इस आलीशान बंगले के सामने आते हैं. यह कहना झूठ नहीं होगा कि शाहरुख खान और गौरी खान दोनों ने ही इसे भारत के सबसे पॉपुलर घरों में से एक बना दिया है. लेकिन, बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि शाहरुख खान का यह पसंदीदा घर पहले सलमान खान को ऑफर किया गया था.
सलमान खान ने इस आलीशान घर को लेने से मना कर दिया और इसलिए शाहरुख खान ने इसे अपना घर बना लिया. सलमान खान ने खुद एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने 200 करोड़ रुपये के मन्नत में रहने का मौका क्यों नहीं लिया. उन्होंने कहा, "जब मैं बस शुरुआत कर रहा था, तब यह बंगला मेरे पास आया था. मेरे पिताजी ने कहा कि इतने बड़े घर में क्या करोगे?" सलमान खान ने फिर मजाक में कहा, "और अब मैं शाहरुख से पूछना चाहता हूं कि वह इतने बड़े घर में क्या करते हैं?"
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सलमान खान अपने माता-पिता और परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. यह शाहरुख खान के घर मन्नत के बहुत नजदीक है. दोनों सुपरस्टार मुंबई में एक ही इलाके में रहते हैं और उनके बीच बहुत कम दूरी है. हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मन्नत से बाहर जाने की प्लानिंग बना रहे हैं क्योंकि वहा बड़े पैमाने पर रेनोवेशन का काम होना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं