विज्ञापन

Gemini Smart Speaker: बिना 'Ok Google' बोले समझ लेगा आपकी अधूरी बात, कुत्ता कहां है, ये भी बताएगा!

Google Home Speaker Gemini: अब रोबोट से नहीं, दोस्त से बात करें! नया Google Home Speaker आपके 'Ok Google' बोले बिना ही आपकी अधूरी बातें समझ लेता है. घर में कुत्ता कहां है, इसकी जानकारी देने से लेकर आपकी गलतियों को तुरंत सुधारने तक, इस AI स्मार्ट स्पीकर में बहुत कुछ खास है.

Gemini Smart Speaker: बिना 'Ok Google' बोले समझ लेगा आपकी अधूरी बात, कुत्ता कहां है, ये भी बताएगा!
Gemini Smart Speaker: बात बदलते ही समझ लेगा आपकी हर कमांड; AI कैमरों से ढूंढ निकालेगा पालतू जानवर भी

Google Smart Speaker With Gemini: क्या आप भी स्मार्ट स्पीकर को बार-बार 'Ok Google' बोलकर और रटे-रटाए कमांड देकर उब चुके हैं? तो अब कनेक्टेड लिविंग के एक नए दौर के लिए तैयार हो जाइए. Google ने अपना नया 'Google Home Speaker' पेश किया है, जो पहला ऐसा ऑडियो डिवाइस है जिसे खासतौर पर Gemini AI के लिए बनाया गया है. यह सिर्फ एक स्पीकर नहीं, बल्कि आपका ऐसा स्मार्ट साथी है जो आपकी बातों को इंसानों की तरह समझता है. यह डिवाइस $99.99 (करीब 8200 रुपये) की कीमत के साथ 25 जून को बाजार में आ रहा है और इसकी प्री-बुकिंग 17 जून से शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं इसके शानदार फीचर्स...

10 तरह की आवाजें, एक साथ कर देगा कई काम

इस नए स्पीकर में Gemini for Home वॉइस असिस्टेंट दिया गया है. अब आपको स्पीकर से काम करवाने के लिए कोई फिक्स सेंटेंस याद रखने की जरूरत नहीं है. यह 10 नई और नैचुरल आवाजों के साथ आता है. आप अपनी सुविधानुसार बात कर सकते हैं. आप एक ही सांस में कई काम बता सकते हैं, जैसे- 'किचन की लाइट डिम कर दो, रिलैक्सिंग म्यूजिक चलाओ और 20 मिनट का टाइमर लगा दो.' यह सब एक साथ कर देगा.

जुबान फिसली.. तब भी सही काम करेगा स्पीकर

अक्सर बोलते समय हमारी जुबान फिसल जाती है, लेकिन Gemini इसे समझ लेता है. अगर आप कहते हैं, 'कॉफी मेकर बंद कर दो... मेरा मतलब है चालू कर दो.' तो यह बिना किसी कन्फ्यूजन के आपकी बात मान लेगा.

बिना 'Ok Google' बोले सभी भाषाओं में बातचीत

Gemini में 'शॉर्ट-टर्म मेमोरी' है. यानी यह आपकी पिछली बातों को याद रखता है. आप बिना बार-बार कॉन्टेक्स्ट बताए लगातार सवाल पूछ सकते हैं. कंटिन्यूड कन्वर्सेशन फीचर की वजह से जवाब देने के बाद भी इसका माइक कुछ देर खुला रहता है, जिससे आप बिना "Ok Google" रिपीट किए अपनी बातचीत जारी रख सकते हैं. यह फीचर अब सभी सपोर्टेड भाषाओं में उपलब्ध है.

उलझे हुए सवालों के सुलझे जवाब देने में सक्षम

अगर आप कोई पेचीदा सवाल पूछते हैं, तो Gemini उसे कई स्टेप्स में प्रोसेस करता है. उदाहरण के लिए, अगर आप पूछेंगे कि 'मेरी फेवरेट बेसबॉल टीम के अगले मैच में मौसम कैसा रहेगा?' तो यह खुद पता लगाएगा कि मैच कब है, कहां है, और उस समय वहां का मौसम कैसा रहेगा, फिर आपको एकदम सटीक जवाब देगा.

Google Home Premium के एक्सक्लूसिव फीचर्स

अगर आपके पास प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, तो यह स्पीकर और भी ज्यादा एडवांस हो जाता है. फिर आप 'Hey Google, let's chat' बोलकर इसके साथ फ्री-फ्लोइंग बातचीत कर सकते हैं, आइडियाज सोच सकते हैं और बीच में इसे टोक भी सकते हैं. आप अपने Nest कैमरों की एक्टिविटी पूछ सकते हैं. जैसे, 'क्या पीछे का गेट खुला है?' या फिर 'क्या आज मेरा कुत्ता सोफे पर बैठा था?' इतना ही नहीं, अगर आप वीकेंड पर बाहर हैं, तो वापस आकर इससे पूछ सकते हैं कि आपकी गैरमौजूदगी में घर के आसपास क्या-क्या हुआ.

बेहतरीन 360° ऑडियो और मिनी होम थिएटर

म्यूजिक और पॉडकास्ट के शौकीनों के लिए इसमें 360° सराउंड साउंड दिया गया है. आप कमरे में कहीं भी हों, आवाज एकदम क्लियर आएगी. इसका एडवांस माइक्रोफोन आपके आस-पास के माहौल को समझकर बैकग्राउंड नॉइज को अलग करता है ताकि यह आपकी बात बेहतर तरीके से सुन सके. आप दो स्पीकर्स को 'Google TV Streamer' से कनेक्ट करके अपने लिविंग रूम को मिनी होम थिएटर में भी बदल सकते हैं.

स्टाइलिश डिजाइन और प्राइवेसी

कस्टम 3D-निट टेक्सटाइल से बना यह स्पीकर बेहद आकर्षक है. यह Hazel और Porcelain रंगों में उपलब्ध है. यूएस में इसके Jade और Berry कलर भी मिलेंगे. इसके नीचे एक खास लाइट रिंग दी गई है जो इसके सुनने, सोचने या जवाब देने पर चमकती है. आपकी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इसमें एक टॉगल स्विच दिया गया है, जिससे आप तुरंत माइक्रोफोन को म्यूट कर सकते हैं.

आपकी डेली रूटीन का स्मार्ट असिस्टेंट

यह आपके रोजमर्रा के कामों को चुटकियों में निपटा सकता है. बच्चों के लिए लंच बॉक्स के आइडियाज लेकर उन सामानों को शॉपिंग लिस्ट में एड करना हो, या फिर दिनभर की थकान मिटाने के लिए कोई 30 मिनट का साइंस पॉडकास्ट ढूंढ़ना हो, यह नया Google Home Speaker आपके हर काम को आसान बनाने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें:- Samsung लाया Pets के लिए अनोखा AI डॉक्टर! पालतू जानवरों की फोटो देखकर बताएगा उनकी बीमारी

लेखक के बारे में
img
पुलकित मित्तल
सीनियर सब एडिटर
पुलकित मित्तल NDTV डिजिटल में सीनियर सब-एडिटर हैं. इससे पहले वे देश के शीर्ष न्यूज नेटवर्क्स Zee News और ABP Live में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुलकित... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google Home Speaker, Gemini, Tech News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com