विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2023

विमान के शौचालय में छिपाया हुआ था 60.67 लाख रुपये का सोना, दुबई से चेन्नई आई थी फ्लाइट

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दुबई से चेन्नई पहुंचे एक विमान के शौचालय में छिपाकर रखा गया एक किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

विमान के शौचालय में छिपाया हुआ था 60.67 लाख रुपये का सोना, दुबई से चेन्नई आई थी फ्लाइट
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोने की स्मगलिंग के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. कोई बैग में छिपा लेता है तो कोई किसी गैजेट में. अभी हाल ही में एक ऐसा मामला पूरी दुनिया के सामने आया है, जिसे जानने के बाद लोग पूरी तरह से चौंक रहे हैं. दरअसल, दुबई से चेन्नई आ रही फ्लाइट के बाथरूम में सोना छिपा कर लाया जा रहा था, जिसे सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया. अधिकारी ने जानकारी दी कि विमान के अंदर छिपा कर रखा गया था. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है.

दरअसल, सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दुबई से चेन्नई पहुंचे एक विमान के शौचालय में छिपाकर रखा गया एक किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दुबई से चेन्नई पहुंचने के बाद विमान की तलाशी के दौरान, उसके पिछले हिस्से के शौचालय से काले टेप से ढका हुआ एक पैकेट बरामद किया गया.

सीमा शुल्क के मुख्य आयुक्त एम मैथ्यू जॉली ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि पैकेट से पेस्ट के रूप में 1,240 ग्राम सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 60.67 लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Over 1, 000 Grams Of Gold Hidden, Customs Department, Gold Smugling, Viral Story, Ajab Gajab Story, Trending Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com