विज्ञापन

50000 ट्रिप्स, 1.20 लाख कमाई...दिल्ली के उबर ड्राइवर हजरत की कहानी पर क्यों मचा है शोर?

दिल्ली की भागती दौड़ती सड़कों के बीच एक ऐसी दास्तान सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर मजबूर भी. 50,000 ट्रिप्स और लाखों की कमाई का दावा...मगर सच क्या है?

50000 ट्रिप्स, 1.20 लाख कमाई...दिल्ली के उबर ड्राइवर हजरत की कहानी पर क्यों मचा है शोर?
सिलाई से स्टीयरिंग तक...हजरत की मेहनत ने बदल दी तकदीर

Uber driver success story: दिल्ली की ट्रैफिक भरी गलियों में रोज हजारों कैब दौड़ती हैं, लेकिन हाल ही में एक नाम अचानक सुर्खियों में आ गया...हजरत. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले इस उबर ड्राइवर ने 50000 ट्रिप पूरी करने का आंकड़ा छू लिया. उनकी कहानी तब और चर्चा में आ गई जब उन्होंने दावा किया कि, एक महीने में उन्होंने 1.20 लाख रुपये तक की कमाई की.

ये भी पढ़ें:-अमेरिका में 2.9 करोड़ की सैलरी छोड़...बीवी बच्चों को लेकर इंडिया क्यों लौट रहा है ये NRI? चौंका देगी वजह

सिलाई से स्टीयरिंग तक का सफर (Journey from Tailoring to Driving)

हजरत पहले एक सिलाई कंपनी में काम करते थे. मामूली तनख्वाह में गुजर बसर करना आसान नहीं था. तीन साल बाद उन्होंने उबर जॉइन की. शुरुआत में उन्हें लोकेशन समझने में भी मुश्किल होती थी, लेकिन वक्त के साथ उन्होंने ऐप और दिल्ली की सड़कों दोनों पर पकड़ बना ली. उबर इंडिया के एक वीडियो में उन्होंने अपनी कामयाबी का जिक्र किया.

कमाई का सच और बहस (Income Reality and Debate)

जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर लोग उन्हें मेहनत की मिसाल बता रहे हैं, वहीं कई ड्राइवर उनके 1.20 लाख रुपये महीने की कमाई के दावे पर सवाल उठा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में एक औसत उबर ड्राइवर की मासिक आय 18000 से 29000 रुपये के बीच बताई जाती है. ऐसे में हजरत की कमाई सामान्य आंकड़ों से काफी ज्यादा नजर आती है.

ये भी पढ़ें:-'2 किडनी' के बराबर किराया! मुंबई के बांद्रा में 2BHK का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uber, Uber Driver Success Story, Uber Driver Earnings, Uber Delhi Driver, Inspirational Driver Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com