विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2020

मैक्सवेल ने इंडियन स्टाइल में की गर्लफ्रेंड से सगाई, मंगेतर बोलीं- 'ऐसे होगी भारतीय शादी...' देखें Photos

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) से सगाई कर ली है. उन्होंने भारतीय रीती रिवाजों से सगाई की.

मैक्सवेल ने इंडियन स्टाइल में की गर्लफ्रेंड से सगाई, मंगेतर बोलीं- 'ऐसे होगी भारतीय शादी...' देखें Photos
मैक्सवेल ने इंडियन स्टाइल में की गर्लफ्रेंड से सगाई

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) से सगाई कर ली है. उन्होंने भारतीय रीती रिवाजों से सगाई की. पिछले महीने भी दोनों ने सगाई की थी, लेकिन इस बार उन्होंने भारतीय रीती रिवाजों से सगाई की. सगाई की तस्वीरें मंगेतर विनी रमन ने पोस्ट की हैं. 

इंस्टाग्राम पर विनी ने फोटो पोस्ट कर लिखा कि उन्होंने 14 मार्च को इंडियन स्टाइल में सगाई की है. फोटो में देखा जा सकता है कि मैक्सवेल ने कुर्ता पजामा पहना है और विनी ने काले रंग का लहंगा चुन्नी पहना था. दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे थे. 

दोनों ने रिश्तों का खुलासा फरवरी में किया था, मैक्सवेल ने जानकारी देते हुए बताया था कि दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द शादी प्लान करने जा रहे हैं. विनी रमन ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ''पिछली रात मैंने भारतीय रीती रिवाजों के साथ ग्लेन मैक्सवेल के साथ सगाई की. मैक्सवेल को बता दिया कि शादी कैसे होने वाली है. सगाई में दोस्त और परिवाले वाले मौजूद थे. फोटोग्राफी शेवान फोटोग्राफी ने की है.''

बता दें, मैक्सवेल दूसरे ऑस्ट्रेलियन होंगे जो भारतीय मूल की लड़की से शादी करने जा रहे हैं इससे पहले ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज शॉन टेट ने भारतीय मूल की लड़की से शादी रचाई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: