सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के पोस्ट वायरल होते हैं. इनमें कुछ इंस्पिरेशनल वीडियो भी होते हैं जिनमें कोई संदेश छुपा होता है. .ऐसा ही एक पोस्ट इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है.केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बच्ची का एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो को शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों से अपील की है कि वह अपनी बेटियों की पढ़ाई पर खास ध्यान दें.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है . इस वीडियो में साफ एक बच्ची का मायूस चेहरा देखा जा सकता है जिसके हाथ में झाड़ू है. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उस लड़की की आंखों में आंसू हैं.उसने फटे पुराने कपड़े पहने हुए हैं, इसके बाद जो वीडियो में नजर आता उसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाएगी.उस बच्चे के निराशा भरा चेहरा में उस वक़्त उम्मीद की किरण नजर आने लगती है जब उसे स्कूल की ड्रेस पहनाई जाती है. ये देख उसका चेहरा खिल उठता है. लड़की के हाथों में किताब दी जाती है जिसके बाद उसे तितलियों की तरह पंख लग जाते हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
इस वीडियो के बैकग्राउंड में जानी-मानी फिल्म 'रोज़ा' का एक बेहद मशहूर गाना, 'दिल यह छोटा सा छोटी सी आशा' चल रहा होता है.स्मृति ईरानी का सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने का मकसद यही है कि हमारा समाज लड़कियों की एजुकेशन की अहमियत समझे. स्मृति ईरानी ने लिखा कि अपनी बेटियों को उड़ने के लिए पंख दीजिए.#betibachaobetipadhao. इस हैश टैग के साथ वीडियो को सबसे पहले बोहरा सिस्टर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था,जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसकी क्यूट वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लोग कितना पसंद कर रहे हैं, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक इस वीडियो को 2 लाख 10 हज़ार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं कुछ यूजर ने लिखा यह बहुत जरूरी है कि हम बेटियों की पढ़ाई लिखाई पर खास ध्यान दें इसके अलावा कई और यूजर्स ने इस वीडियो की जमकर तारीफ की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं