Yoga With Gaot: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए योग बहुत जरूरी है. अगर आप रोजाना योग करते हैं, तो कई बीमारियां आपसे दूरी बना लेंगी. योग कई तरह के होते हैं, जिसमें सॉफ्ट और हार्ड शामिल हैं. हॉर्ड में फिजिकल मोमेंट ज्यादा होता है और सॉफ्ट योग में योग क्रियाएं की जाती हैं, जिसमें सांस संबंधी योग होते हैं. अब योग का एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसे देखने के बाद किसी की भी हंसी छूट सकती है. इस योग का नाम है गोट योग, यानि इस योग में आपके पीठ पर बकरी या बकरे खड़े हो जाएंगे और अब अपनी पोजीशन बनाई रखनी है. सोशल मीडिया पर वायरल गोट संग गर्ल योग वाले वीडियो का लोग खूब लुत्फ उठा रहे हैं.
बकरियों के साथ योग (Girls Goat Yoga Video)
सोशल मीडिया पर वायरल लड़कियों का गोट योग का वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है और साथ ही लोग इसका खूब मजा उठा रहे हैं. वीडियो में देखेंगे कि पीली घास से भरे एक हॉल में लड़कियां योग पोजिशन में बैठी हुई हैं. सभी लड़कियां हाथ और घुटने के बल हैं और फिर इस हॉल में कई गोट (बकरे-बकरियां) आते हैं और एक-एक कर इन लड़कियों की पीठ पर चढ़कर खड़े हो जाते हैं. इस दौरान योग कर रहीं इन लड़कियों को काफी हंसी भी आ रही हैं. किसी का बैलेंस नहीं बन रहा तो कोई इसे बहुत फनी समझ रही है. गोट योग का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब लाइक किया जा रहा है. गोट योग के इस वीडियो पर लोग अपने कमेंट्स भी पोस्ट कर रहे हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
यहां देखें वीडियो
गोट संग गर्ल के योग वाले इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'गुड, बहुत मजा आ रहा है'. एक और यूजर लिखता है, अमेजिंग, बहुत ही सुंदर'. एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'गोट अपने काम में माहिर नजर आ रहे हैं'. एक और लिखता है, 'क्या आप सब चिड़ियाघर में योग करने गई हैं'. वहीं, गोट संग गर्ल के योग वाले इस वीडियो पर कई लोगों के शॉकिंग रिएक्शन भी आए हैं और कइयों ने इस वीडियो पर कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी पोस्ट किए हैं. विदेश से आए वीडियो पर 93 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.
ये भी देखें:-रनवे पर नेवला गैंग ने सांप का कर दिया खेला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं