विज्ञापन
This Article is From May 09, 2023

रील बनाने के लिए लड़कियों ने चलती ट्रेन में किया डांस, बर्थ पर बैठे-बैठे किए ऐसे स्टेप्स, लोग बोले- नहीं चाहिए इतना कॉन्फिडेंस

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "भाई मेरे से ट्रेन में लोगों के सामने खाना भी खाया नहीं जाता."

रील बनाने के लिए लड़कियों ने चलती ट्रेन में किया डांस, बर्थ पर बैठे-बैठे किए ऐसे स्टेप्स, लोग बोले- नहीं चाहिए इतना कॉन्फिडेंस
रील बनाने के लिए लड़कियों ने चलती ट्रेन में किया डांस, बर्थ पर बैठे-बैठे किए स्टेप्स

अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान रील रिकॉर्ड करने और एक ट्रेंडिंग गाने पर डांस करने वाली लड़कियों के एक समूह का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है. इस क्लिप ने सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी है और आपको भी इसे जरूर देखना चाहिए.

वायरल हो रहे इस वीडियो को वैदेही नाम की एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. छोटी क्लिप में, लड़कियों के एक ग्रुप को एक ट्रेंडिंग गाने की धुन पर नाचते हुए देखा जा सकता है. उनमें से दो अलग-अलग बर्थ पर थी और बाकी के समूह ने पूरे कोच में धूम मचा दी.

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "भाई मेरे से ट्रेन में लोगों के सामने खाना भी खाया नहीं जाता."

देखें Video:

अब तक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जाहिर तौर पर सोशल मीडिया यूजर्स के पास क्लिप के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ था. कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में लड़कियों को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई.

एक यूजर ने लिखा, "इतना कॉन्फिडेंस नहीं चाहिए मुझे." एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "पहले मेट्रो, अब ये. लगता है ट्रेनें निशाने पर हैं!"

'बनेगा स्वस्थ इंडिया' हाइजीन म्यूजिक वीडियो लॉन्च

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Group Of Girls Dance In Train, Girls Dance In Train To Make Reel, Viral Video, Instagram Reels, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com