रील बनाने के लिए 25 साल की एक महिला चलती एसयूवी कार के बोनट पर बैठी नजर आई. महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद से यह वायरल हो गया है. अब पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने इस क्लिप पर संज्ञान लिया और इस पर प्रतिक्रिया दी.
कार दसूआ के पास जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर थी जब महिला उसके बोनट पर बैठी नज़र आई. दसूआ (Dasuya) स्टेशन हाउस ऑफिसर बलविंदर सिंह के अनुसार, घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वाहन के पंजीकरण नंबर का उपयोग करके एसयूवी के मालिक का पता लगाया. इसके बाद उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार एसयूवी को जब्त कर लिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
होशियारपुर पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट का एक वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा, दसूआ में थार गाड़ी के बोनट पर बैठकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से मिली सूचना पर होशियारपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और थार गाड़ी को यातायात नियमों के तहत पुलिस के कब्जे में लेकर कार्रवाई की. हमने उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी.”
देखें Video:
ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦਸੂਹਾ ‘ਚ ਥਾਰ ਗੱਡੀ ਦੇ ਬੋਨਟ ‘ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਰਾਹੀਂ ਮਿਲੀ ਸੂਚਨਾ ਤੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਥਾਰ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਤਹਿਤ ਕਬਜਾ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਲੈਕੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਅਜਿਹੀ ਹਰਕਤ ਨਾ ਕਰਨ ਦੀ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ।..(1/2) pic.twitter.com/T82au9AALQ
— Hoshiarpur Police (@PP_Hoshiarpur) August 2, 2023
इस पोस्ट को 2 अगस्त को शेयर किया गया था. पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब 10 हजार बार देखा जा चुका है. शेयर को 100 से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन भी दिए.
एक यूजर ने लिखा, “अच्छा काम.. इस तरह के इंफ्लुएंसर लोग असली अपराधी हैं जो सोचते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं और सड़क पर कुछ भी करते हैं. मुझे आशा है कि अब सबक सीख लिया गया है. अगर अपने लिए नहीं तो कम से कम उन लोगों के लिए यातायात नियमों का पालन करें जो अपने घर तक सुरक्षित पहुंचने के लिए उसी सड़क का उपयोग कर रहे हैं.'' दूसरे ने कमेंट किया, "सार्वजनिक स्थान पर लापरवाह व्यवहार से हाईवे पर दूसरों की जान खतरे में डालने के लिए उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाना चाहिए." तीसरे ने लिखा, “ऐसे सोशल मीडिया 'स्टार्स' पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए.' इस वीडियो के बारे में आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताइए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं