''क्या हम इसे क्लाउड पर अपलोड कर सकते हैं?" एक वाइनिल रिकॉर्ड को हाथ में लेकर दो साल की मिला स्टॉफर यह सवाल पूछ रही है. वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो साल की नन्ही मिला फादर्स डे पर अपने पापा को देने के लिए कोई गिफ्ट तलाश रही है, लेकिन कन्फ्यूज है कि वह उनके लिए क्या ले या उन्हें क्या गिफ्ट दे. इस वीडियो को फेसबुक पर खूब देखा जा रहा है. नन्ही बच्ची का यह क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर तकरीबन 6.3 लाख बार देखा जा चुका है.
छोटी सी मिला के हाथ में एक वाइनिल रिकॉर्ड है. और वह उसे लेकर कन्फ्यूज है कि आखिर वह चीज क्या है और उसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है. अगर वह उसे अपने पापा को गिफ्ट करेगी, तो वह इसे कैसे यूज कर पाएंगे... इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मिला की मां ने लिखा है-'' अगर आप मनोरंजन करना चाहते हैं, तो अपने बच्चे को लेकर फादर्स डे की शॉपिंग के लिए निकल जाएं. अपने पति की पसंदिदा वाइनिल रिकॉर्ड लें और बच्चे के रिएक्शन्स देखें.''
जैसा की उन्होंने कहा कि मिला इस 'डम्प सर्कल' वाइनिल रिकॉर्ड को लेकर बहुत ज्यादा कन्फ्यूज है. वह कहती है कि पापा को फादर्स डे पर यह गिफ्ट करना है. यह तो इसे हास्यास्पद करार देती है. वह कहती है कि 'मैं बहुत शर्मिंदा महसूस कर रही हूं.''
मिला की मां इससे पहले भी कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं. उनके वीडियोज में अलग अलग चीजों पर मिला के रिएक्शन्स होते हैं. मिला के ये वीडियोज इंटरनेट पर खासे फेमस हो गए हैं. शायद इसी के चलते उनके 906 हजार फॉलोअर्स हैं.
एक इंस्टाग्राम यूजर ने मिला के लिए लिखा- ' यह बहुत क्यूट है. मैं इसे प्यार करने लगी हूं.''

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kcstauffer, Fathers Day 2017, Fathers Day 2017 India, Happy Fathers Day, Happy Fathers Day Images, Happy Fathers Day Messages, Viral Video, Fathers Day, Father's Day