विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2021

दो बुजुर्गों की लड़ाई को देखने के बाद लोगों ने कहा- ये भी कोई लड़ने की उम्र है

आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. कुछ वीडियोज़ हंसाने वाले होते हैं तो कुछ चौंकाने वाले. हमेशा की तरह आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो को देखने के बाद आप पूरी तरह से चौंक जाएंगे. दरअसल, दो बुजुर्ग पहलवानी कर रहे हैं.

दो बुजुर्गों की लड़ाई को देखने के बाद लोगों ने कहा- ये भी कोई लड़ने की उम्र है
आपस में भिड़ गए दो बुजुर्ग, वीडियो हुआ वायरल.
आपस में भिड़ गए दो बुजुर्ग, वीडियो हुआ वायरल.

आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. कुछ वीडियोज़ हंसाने वाले होते हैं तो कुछ चौंकाने वाले. हमेशा की तरह आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो को देखने के बाद आप पूरी तरह से चौंक जाएंगे. दरअसल, दो बुजुर्ग पहलवानी कर रहे हैं. उनका स्टाइल देखकर लोगों को हंसी आ रही है. इस वीडियो को देखने के बाद यूज़र्स अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है. 

आप भी देखें ये वीडियो

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो बुजुर्ग आपस में कुश्ती कर रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. सोचने वाली बात ये है कि जिस उम्र में लोग अच्छे से चल-फिर नहीं पाते हैं, उस उम्र में ये दोनों बुजुर्ग आपस में लड़ते हुए नज़र आ रहे हैं. उनकी ताकत को देखने के बाद अच्छे से अच्छे पहलवान साइड पकड़ लेंगे.

इस बेहतरीन वीडियो को ‘haidermultani3' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग ख़ुद हंसने से नहीं रोक पा रहे हैं, वहीं कुछ लोग जमकर मजे ले रहे हैं. लोगों ने इनके फिटनेस की दाद दी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media Viral, Funny Video, Interesting Video, Old Man Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com