Friendship Day 2021: दोस्त हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा होते हैं. क्योंकि दोस्तों से हम अपने दिल की हर बात कह सकते हैं, जो शायद हम किसी और से नहीं कर सकते. ऐसे में दोस्ती के जश्न को मनाने के लिए पूरी दुनिया में एक दिन 'फ्रेंडशिप डे (Friendship Day)' मनाया जाता है. फ्रेंड्स इस दिन को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं. 'फ्रेंडशिप डे (Friendship Day)' हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है. भारत में भी लोग इसे खूब शौक से मनाते हैं. बॉलीवुड में भी दोस्ती को लेकर कई फिल्में बनी हैं, जो सुपर-डुपर हिट रही हैं. तो 'फ्रेंडशिप डे' के मौके पर सुनिए दोस्ती के कुछ ऐसे गाने, जो आपकी फ्रेंडशिप को और निखारने का काम करेंगे.
1. तेरा यार हूं मैं (Tera Yaar Hoon Mai) - फिल्म 'सोनू के टिटू की स्वीटी' का ये सुपरहिट सॉन्ग काफी फेमस हुआ. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, सनी निजार नजर आए थे. साल 2018 में दोस्ती पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. जानें क्यूं दिल जानता है (Jaane Kyu Dil Jaanta Hai)- प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दोस्ताना (Dostana)' का ये गाना दोस्ती को बखूबी बयां करता है. 'फ्रेंडशिप डे' के मौके पर आप अपने दोस्तों के साथ ये गाना शेयर कर सकते हैं.
3. जाने नहीं देंगें तुझे (Janne Nahi Denge Tujhe)- आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स (3 Idiots)' का ये गाना रोंगटे खड़े कर देता है. इस गाने में आमिर और आर माधवन अपने दोस्त शरमन जोशी को बचाने के लिए काफी जद्दोजहद करते हैं और आखिरकार वो सफल भी हो जाते हैं.
4. तेरा जैसा यार कहां (Tere Jaisa Yaar Kahan)- फिल्म 'याराना (Yaarana)' का ये सुपरहिट गाना 'तेरे जैसा यार कहां' आज भी युवा दिलों की धड़कन बना हुआ है.
5. हर एक फ्रेंड कमीना होता है- फिल्म 'चश्मे बद्दूर (Chashme Baddoor)' का ये गाना साल 2013 में हर एक फ्रेंड की जुवान पर होता था, आज भी ये गाना दोस्ती को बताने के लिए सबसे ज्यादा सही है.
6. ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे (Ye Dosti Ham Nahi Todenge)- बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्मों में शामिल 'शोले (Shooley)' में आज भी लोग जय और वीरू की दोस्ती की मिशाल देते हैं. इस फिल्म का ये सुपरहिट गाना आज भी युवाओं में काफी पसंद किया जाता है.
7.सलामत रहे दोस्ताना हमारा (Salamat Rahe Dostana Humara)- हिंदी सिनेमा की पॉप्युलर फिल्मों में से एक रही ये फिल्म दोस्ताना (Dostana) आज भी लोगों की यादों में ताज़ा है. लोग इस के गाने आज भी सुनना पसंद करते हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं