विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2022

नोट उड़ाते-उड़ाते दूल्हा-दुल्हन पर गिर पड़ा दोस्त, दूल्हे को आ गया गुस्सा, स्टेज पर ही किया ये हाल - देखें Video

इस वीडियो में दूल्हे का दोस्त स्टेज पर बैठा दूल्हा-दुल्हन के ऊपर नोटों की बारिश कर रहा है, लेकिन इसी बीच उसने कुछ ऐसा कर दिया जिससे दूल्हे को गुस्सा आ गया और दूल्हे न आव देखा न ताव बस तुरंत ही दोस्त को सबक सिखा डाला.

नोट उड़ाते-उड़ाते दूल्हा-दुल्हन पर गिर पड़ा दोस्त, दूल्हे को आ गया गुस्सा, स्टेज पर ही किया ये हाल - देखें Video
नोट उड़ाते-उड़ाते दूल्हा-दुल्हन पर गिर पड़ा दोस्त

शादी हो और दूल्हे के दोस्त मस्ती न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. इंटरनेट पर वायरल होने वाले शादी के मजेदार वीडियो की लिस्ट में अब एक नया वीडियो शामिल हो गया है. जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दूल्हे का दोस्त स्टेज पर बैठा दूल्हा-दुल्हन के ऊपर नोटों की बारिश कर रहा है, लेकिन इसी बीच उसने कुछ ऐसा कर दिया जिससे दूल्हे को गुस्सा आ गया और दूल्हे न आव देखा न ताव बस तुरंत ही दोस्त को सबक सिखा डाला. ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है और आपको जरूर पसंद आएगा.

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं और उनके सामने और बगल में खड़े दो दोस्त न पर नोटों की बारिश कर रहे हैं. लेकिन तभी एक दोस्त नोट उड़ाते-उड़ाते दूल्हा-दुल्हन पर ही गिर पड़ता है जिससे दूल्हे को गुस्सा आ जाता है और पहले तो वो उसे जोरदार थप्पड़ लगाता है और फिर उसे वहां से जाने के लिए कहता है.

देखें Video:

तो कैसा लगा आपको ये वीडियो है ना मजेदार. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इतने पैसे उड़ाने की क्या जरूरत थी. दूसरे ने लिखा- मिल गया न सबक.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Friend Falls On Bride Groom, Wedding Viral Video, Funny Wedding Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com