विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2021

परिवार बढ़ाने के लिए इस शहर में मुफ़्त में दी जा रही है ज़मीन, ये शर्तें करनी होंगी पूरी

ये बात है सही है कि भारत में जनसंख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है, वहीं कुछ ऐसे देश हैं, जहां की स्थिति बिल्कुल उलट है. अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के क्विल्पी शहर (Australian town Quilpie)से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है. यहां की जनसंख्या बिल्कुल कम है

परिवार बढ़ाने के लिए इस शहर में मुफ़्त में दी जा रही है ज़मीन, ये शर्तें करनी होंगी पूरी

ये बात है सही है कि भारत में जनसंख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है, वहीं कुछ ऐसे देश हैं, जहां की स्थिति बिल्कुल उलट है. अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के क्विल्पी शहर (Australian town Quilpie)से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है. यहां की जनसंख्या बिल्कुल कम है. आंकड़ों के अनुसार यहां की आबादी सिर्फ 800 है. ऐसे में यहां के प्रशासन के लिए जनसंख्या बढ़ाना एक चुनौती लग रहा है. यहां की लोकल अथॉरिटी जनसंख्या बढ़ाने के लिए लोगों को मुफ्त में जमीन देने की घोषणा (Free land offer) की है.

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के क्विल्पी शहर में बेहद कम लोग रहते हैं. ऐसे में यहां की लोकल ऑथोरिटी लोगों को बसाने की कोशिश कर रही है. इतना ही नहीं, यहां कई कामगारों की ज़रूरत भी है. ऐसे में लोकल अथॉरिटी यहां भत्ता भी देने की बात कह रही है. लेकिन शर्त ये है कि नागरिक ऑस्ट्रेलिया का ही होना चाहिए.


क्विल्पी सिटी काउंसिल ने शहर में आबादी की कमी को दूर करने के लिए इस तरह की पेशकश की है. जनसंख्या की कमी की वजह से पश्चिमी क्वींसलैंड राज्य के इस क्षेत्र में पशुपालन और भेड़पालन से जुड़ी नौकरियों को भरने में बाधा का सामना करना पड़ रहा है.


सिटी काउंसिल को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि शहर में लोग घर बनाने के लिए मुफ्त जमीन के लालच में आएंगे. लेकिन दो सप्ताह से भी कम समय में पूरे ऑस्ट्रेलिया और विदेश से करीब 250 से अधिक लोगों ने मुफ्त जमीन के बारे में जानकारी ली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australian Town Quilpie, ODD News, Population News, Trending News In Hindi, Viral News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com