विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2020

बिल्डिंग में लगी आग तो बच्चे ने लगा दी 40 फीट ऊपर से छलांग, दिल दहला देने वाला Video हुआ वायरल

फ्रांस (France) में एक जलती हुई अपार्टमेंट (Burning Building) की तीसरी मंजिल की खिड़की से कूदने (Two brothers Jump) के बाद दो भाई सुरक्षित हैं. बच्चों को इमारत के नीचे खड़े बचाव दल की एक सेना ने पकड़ा था. वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.

Also Read in
बिल्डिंग में लगी आग तो बच्चे ने लगा दी 40 फीट ऊपर से छलांग, दिल दहला देने वाला Video हुआ वायरल
बिल्डिंग में लगी आग तो बच्चे ने लगा दी 40 फीट ऊपर से छलांग, देखें Shocking Video

फ्रांस (France) में एक जलती हुई अपार्टमेंट (Burning Building) की तीसरी मंजिल की खिड़की से कूदने (Two brothers Jump) के बाद दो भाई सुरक्षित हैं. बच्चों को इमारत के नीचे खड़े बचाव दल की एक सेना ने पकड़ा था. वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है. डेली मेल के अनुसार, मंगलवार को ग्रेनोबल शहर में बचाव अभियान का नाटकीय फुटेज वायरल हो रहा है. तीन और 10 वर्ष की आयु के बच्चे को कोई चोट नहीं आई है. उनके माता-पिता द्वारा उन्हें बिना चाबी के अंदर बंद करने के बाद उन्हें कथित तौर पर जलते अपार्टमेंट से बचने के लिए 40 फीट नीचे कूदने के लिए मजबूर होना पड़ा.

सीटीवी न्यूज के अनुसार, बचाव का फुटेज एक पड़ोसी ने कैप्चर किया था, जो पास के अपार्टमेंट परिसर में रहता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अपार्टमेंट में से आग निकल रही है और नीचे लोग खड़े हुए हैं. खिड़की से बाहर लटकते हुए दो बच्चों ने कहा कि दरवाजा लॉक होने के कारण वो बाहर नहीं निकल सके थे.

फिर, बड़े भाई ने खिड़की से तीन साल के बच्चे को बाहर निकाला. नीचे गिराने के बाद नीचे खड़े बचाव दल ने उसको पकड़ा. फिर बड़ा भाई भी ऐसे ही कूदा और खुद की जान बचाई. 

देखें Video:

दोनों भाइयों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन वे धुएं की चपेट में आ गए. उन्हें इमारत के अन्य निवासियों और कुछ बचाव दल के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया. भाईयों को पकड़ने में कुछ बचाव दल के लोगों की हड्डियों में फ्रेक्चर आया था.

एथौमानी वालिद नामक एक 25 वर्षीय छात्र ने एक बचावकर्मी को बच्चों को पकड़ने के दौरान एक टूटी हुई बांह का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि उन्होंने चिल्लाते हुए सुना और जलती हुई इमारत की ओर दौड़े. उन्होंने कहा, 'मैंने दो बच्चों को चिल्लाते हुए देखा. वे तीसरी मंजिल पर खिड़की पर थे. इमारत के अंदर बहुत धुंआ, आग की लपटें, विस्फोट भी हुए थे. बच्चे डर गए थे. वे रो रहे थे.'

ग्रेनोबल के मेयर, एरिक पियोले ने फेसबुक पोस्ट में उन लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने वीरतापूर्ण बचाव अभियान को संभव बनाया. आग कैसे लगी इसकी जांच भी की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
France, Burning Building, Viral Video, Two Brothers Jumping From Building
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com