विज्ञापन

छोटी सी सर्जरी में भी लापरवाही कर बैठे डॉक्टर, एक चूक और निकाल दिया पूरा का पूरा लिवर

दुनिया में लापरवाही के किस्से तो बहुत सुने होंगे, लेकिन इस डॉक्टर ने तो जुल्म की इंतिहा ही कर दी. एक छोटी सी सर्जरी के नाम पर मरीज को टेबल पर लिटाया और तिल्ली की जगह उसका पूरा लिवर ही शरीर से जुदा कर दिया. इस खौफनाक गलती ने न सिर्फ एक बेगुनाह की जान ले ली, बल्कि अब यह डॉक्टर सलाखों के पीछे अपनी करनी का हिसाब दे रहा है.

छोटी सी सर्जरी में भी लापरवाही कर बैठे डॉक्टर, एक चूक और निकाल दिया पूरा का पूरा लिवर
डॉक्टर है या जल्लाद? निकालनी थी तिल्ली और निकाल दिया पूरा लिवर, मरीज की मौत के बाद अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
Pexels

Wrong organ removed surgery: फ्लोरिडा से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर आई है, जिसे सुनकर मेडिकल प्रोफेशन पर से भरोसा उठ जाए. थॉमस शाकनोव्स्की नाम के एक डॉक्टर ने ऐसी 'काली करतूत' को अंजाम दिया है कि, उसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. 70 साल के विलियम ब्रायन पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह अपनी जिंदगी के आखिरी सफर पर हैं.

लिवर समझकर निकाल दी तिल्ली (surgeon removed liver instead of spleen)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर थॉमस पर आरोप है कि उन्होंने जबरदस्ती विलियम को ऑपरेशन के लिए राजी किया. विलियम अपने घर वापस जाना चाहते थे, लेकिन डॉक्टर की चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गए. जैसे ही सर्जरी शुरू हुई, डॉक्टर साहब ने होश-ओ-हवास खो दिए. उन्होंने तिल्ली निकालने के बजाय शरीर का सबसे अहम हिस्सा यानी लिवर ही काट डाला. इस भयानक चूक की वजह से विलियम के शरीर से इतना खून बहा कि ऑपरेशन टेबल पर ही उनकी सांसें थम गईं.

ये भी पढ़ें:-मम्मी की डांट का खौफ! 12 की उम्र में निगला था थर्मामीटर, 32 साल की उम्र में पेट काटकर निकाला गया बाहर

हैरान रह गए साथ काम करने वाले नर्स और स्टाफ (Surgical Staff Shocked by Dr. Blunder)

हैरानी की बात तो यह है कि जब डॉक्टर ने करीब 4.6 पाउंड का लिवर बाहर निकाला, तो वहां मौजूद स्टाफ के होश उड़ गए. सबको साफ दिख रहा था कि वह लिवर है, लेकिन डॉक्टर साहब पूरे आत्मविश्वास के साथ उसे तिल्ली बताते रहे. जब तक गलती का एहसास होता, बहुत देर हो चुकी थी. अब डॉक्टर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला दी है. यह घटना किसी भी मरीज के लिए सबसे बुरे सपने जैसी है. डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है, लेकिन थॉमस जैसे लोगों ने इस पवित्र पेशे को दागदार कर दिया है. पीड़ित परिवार अब इंसाफ की गुहार लगा रहा है ताकि भविष्य में कोई और 'विलियम' ऐसी लापरवाही का शिकार न बने.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com