विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

पति या RCB? इस महिला की शर्त ने सबको चौंका दिया, Dear Kohli...क्या होगा इस महिला फैन का?

आरसीबी की इस महिला फैन की आज जिंदगी पर बन आई है और अब विराट कोहली वाली टीम को इसके बारे में सोचना पड़ेगा. इसके पीछे की वजह है महिला का लिखा पोस्ट.

पति या RCB? इस महिला की शर्त ने सबको चौंका दिया, Dear Kohli...क्या होगा इस महिला फैन का?
कोहली की फैन ने दी तलाक की धमकी, पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को आज 3 जून को उसका नया विजेता मिलने वाला है. आज शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच महामुकाबला है. इनमें से जो भी टीम जीतेगी वो पहली बार आईपीएल ट्रॉफी को उठाएगी. क्रिकेट प्रेमियों के इस फाइनल मुकाबले को लेकर दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं और कहना गलत नहीं होगा कि विराट कोहली वाली टीम आरसीबी के फैंस की तादाद ज्यादा है.

आरसीबी (RCB vs Punjab 2025) अगर आईपीएल ट्रॉफी जीत जाती है, तो उसके फैंस के लिए यह किसी करिश्मे से कम नहीं होगा. आरसीबी के प्रति लोगों की दिवानगी इस कदर है कि लोग अपनों को छोड़ने तक को तैयार हैं. हाल ही में आरसीबी का मैच देखने पहुंची एक महिला फैन ने स्टैंड से ऐलान कर दिया था कि अगर इस बार आरसीबी नहीं जीती, तो वह अपने पति को तलाक दे देंगी. अब आरसीबी पर इस महिला (Kohli fan divorce news) का घर टूटने से बचाने का भी दबाव होगा.

महिला का तलाक वाला फरमान (Viral Fan Story)

क्वालीफायर 1 मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. यह मुकाबला मोहाली के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था, जहां आरसीबी की यह महिला फैन अपनी लाइफ का इतना बड़ा फरमान लेकर पहुंची थी. गौरतलब है कि आरसीबी 18 साल में तीन बार (2009, 2011 और 2016) फाइनल में पहुंची है, लेकिन तीनों बार ही हार मिली है और अब यह चौथी बार है, जब आरसीबी फाइनल मुकाबला खेलेगी. कमाल की बात तो यह है कि आरसीबी के फैंस ने इन 18 सालों में अपनी टीम का साथ नहीं छोड़ा है और इसकी वजह है इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली.

क्या होगा महिला की जिंदगी का? (RCB Divorce Drama)

बता दें कि, पंजाब भले ही आरसीबी से पिछला मुकाबला हार गई हो, लेकिन इस वक्त पंजाब की टीम पूरी फॉर्म में है और आरसीबी से अपनी हार का बदला लेने मैदान में उतरेगी. पंजाब ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हराकर फाइनल में जगह पक्की की है और अब आरसीबी के लिए पंजाब को हराना इतना आसान नहीं होगा. ऐसे में अगर आरसीबी ट्रॉफी उठाने से चूक जाती है, तो सवाल यह उठता है कि क्या यह महिला सच में अपने पति को तलाक दे देगी. अगर महिला ने पति को तलाक दे भी दिया, तो जरा सोचो उस बेचारे पति का क्या होगा, जिसका इस मैच से कोई लेना-देना ही नहीं है.

ये भी पढ़ें:- बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इस एक चीज से है जान का खतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RCB Vs PBKS, RCB Woman Fan, Virat Kohli, RCB Fan, IPL 2025, RCB Match, Viral Fan Story, RCB News, RCB Divorce Drama, RCB Supporter, Punjab Kings, Kohli Fan, RCB Vs Punjab 2025, Kohli Fan Divorce News, RCB Fan Viral News, RCB Today Match News, IPL 2025 Viral Stories
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com