विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2021

फोटो खिंचवाने के लिए बच्ची को गोद में लेकर हाथी के पास गया पिता, गुस्साए हाथी ने कर दिया बवाल - देखें Video

जानवरों के साथ तस्वीरें खिंचवाना काफी खतरनाक होता है, क्योंकि कब और क्यों उनका दिमाग बदल जाए इसके बारे हमें पता भी नहीं पाता. ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जो चिड़ियाघर में हाथी के साथ फोटो खिंचवाने गया.

फोटो खिंचवाने के लिए बच्ची को गोद में लेकर हाथी के पास गया पिता, गुस्साए हाथी ने कर दिया बवाल - देखें Video
फोटो खिंचवाने के लिए बच्ची को गोद में लेकर हाथी के पास गया पिता, गुस्साए हाथी ने कर दिया बवाल

जानवरों से हर किसी प्यार होता है और ज्यादातर जानवरों को लोग बहुत पसंद भी करते हैं और अपने घरों में पालते भी हैं. लेकिन, कुछ बड़े जानवर जिन्हें हम अपने घर में पाल नहीं सकते उन्हें देखने के लिए लोग चिड़ियाघरों में जाते हैं और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाते हैं. जानवरों के साथ तस्वीरें खिंचवाना काफी खतरनाक होता है, क्योंकि कब और क्यों उनका दिमाग बदल जाए इसके बारे हमें पता भी नहीं पाता. ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जो चिड़ियाघर में हाथी के साथ फोटो खिंचवाने गया, लेकिन उसके बाद उसके साथ जो हुआ वो कभी उसे भूल नहीं पाएगा.

देखें Video:

यह घटना अमेरिका के सैन डिएगो जू की है. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपनी गोद में एक बच्ची ले रखी है और बच्ची को गोद में लेकर वह हाथी पास गया और पोज दे रहा है. लेकिन अचानक पीछे से हाथी उसकी ओर बढ़ने लगा. हाथी को देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह गुस्से में है. हाथी जैसे ही शख्स की ओर आने लगता है, आदमी भागता है और ढर के मारे उसकी गोद से बच्ची जमीन पर गिर जाती है. वह फिर से बच्ची को गोद में उठाता है और वहां से भागता है.

इस वीडियो को देखने के बाद तो आप सभी समझ गए होंगे कि जानवरों के साथ फोटो खिंचवाना और उनके नजदीक जाना किसी खतरे से कम नहीं है. इस लिए आप जब भी ऐसा करें तो सोच समझ के ही आगे बढ़ें. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अबतक 51 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Angry Elephant Video, Elephant Video, Shocking Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com