विज्ञापन

स्वीडिश व्यक्ति ने पत्नी के साथ किया सलमान खान का चुनरी चुनरी डांस, वीडियो वायरल

Swedish Man Chunari Chunari Dance: एक स्वीडन युवक ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान के मशहूर गाने ‘चुन्नारी चुन्नारी’ पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे देखकर लोगों को पुरानी यादें ताजा हो गईं.

स्वीडिश व्यक्ति ने पत्नी के साथ किया सलमान खान का चुनरी चुनरी डांस, वीडियो वायरल
स्वीडिश व्यक्ति चुनरी चुनरी डांस
Social Media

Swedish Man Chunari Chunari Dance: एक स्वीडन युवक ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान के मशहूर गाने ‘चुन्नारी चुन्नारी' पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे देखकर लोगों को पुरानी यादें ताजा हो गईं. युवक की वीडियो ने बॉलीवुड फैंस का दिल जीत लिया है. इस युवक का नाम कार्ल स्वानबर्ग है, जो स्वीडन का रहने वाला और एक डांसर है. कार्ल ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. वीडियो में वह सलमान खान पर फिल्माए गए इस आइकॉनिक गाने पर अपने अंदाज में मस्ती भरा डांस करता नजर आ रहा है.

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया, लोगों को यह देखकर बेहद खुशी हुई कि एक विदेशी कलाकार पुराने बॉलीवुड गानों को इतने प्यार से अपना रहा है. इस वीडियो में कार्ल स्वानबर्ग समुद्र के किनारे बनी एक खूबसूरत चट्टान पर डांस करते नजर आ रहे हैं. उनके पीछे नीला आसमान और समुद्र का शानदार नजारा दिख रहा है, जो वीडियो को और भी आकर्षक बना देता है. कार्ल ने पूरा काला आउटफिट पहना हुआ है और पैरों में सफेद स्नीकर्स हैं. उनके हाथ में एक लाल दुपट्टा है, जो गाने की ‘चुन्नरी' थीम को सीधे तौर पर दर्शाता है. वह इसी दुपट्टे के साथ मस्ती से बॉलीवुड स्टाइल डांस स्टेप्स करते दिखते हैं. खुले आसमान, समंदर की लहरों और एनर्जी से भरे डांस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बेहद खास बना दिया है.

वीडियो में कार्ल स्वानबर्ग लिप‑सिंक करते, दुपट्टा घुमाते और पुराने हिंदी फिल्मी गानों वाले ड्रामेटिक अंदाज में नाचते नजर आते हैं, वह बीच‑बीच में बड़े‑बड़े पोज देते हैं और हाथ‑पैरों से ऐसे एक्सप्रेशंस दिखाते हैं, जैसे पुराने जमाने के बॉलीवुड डांस नंबरों में देखने को मिलते हैं. वीडियो शेयर करते हुए कार्ल ने इसे सलमान खान के मशहूर गाने का रीमेक बताया और लिखा कि यह उनकी पत्नी के साथ बनाया गया वीडियो है.

उन्होंने इस क्लिप को “Bollywood nostalgia at its best” यानी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत पुरानी यादें भी कहा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही यूजर इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com