Toddler Carried In Shopping Bag: सोशल मीडिया पर आए दिन पैरेंटिंग से जुड़े कई जुगाड़ देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन हाल ही में चीन का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के दौरान कैसे एक पिता ने अपने छोटे बच्चे को संभालने के लिए ऐसा तरीका निकाला कि, देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-23 साल बाद पहली बार देखी मां, VIDEO CALL पर उमड़ पड़ा जज्बातों का सैलाब, इमोशनल पल वायरल
प्लास्टिक कैरी बैग में लटका बच्चा (Cute toddler inside plastic bag rain hack)
चीन के यूनान प्रांत से एक बेहद अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है. तेज बारिश में जब एक पिता के लिए छाता पकड़ना और बच्चे को संभालना मुश्किल हो गया, तो उसने अपनी अक्ल दौड़ाते हुए...बाजार वाले एक बड़े प्लास्टिक बैग में दो छेद किए और बच्चे के पैर बाहर निकालकर उसे थैले में टांग लिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देसी अंदाज (Father carries toddler in plastic bag China video)
यह पूरा नजारा किसी राहगीर ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा प्लास्टिक की पन्नी के अंदर बेहद शांत और बिना किसी डर के मजे से बैठा हुआ है और उसे कोई दिक्कत नहीं हो रही है. वहीं पिता बड़े आराम से एक हाथ में छाता पकड़े हुए है और दूसरे हाथ से पन्नी को झोले की तरह लटकाकर चल रहा है.
ये भी पढ़ें:-फीस वसूलने का निकाला अनोखा तरीका, होमवर्क को लेकर बच्चे ने टीचर से कह दी ऐसी बात..सुनकर टीचर ने पकड़ लिया माथा
लोगों के रिएक्शन (Parenting hacks viral news)
जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर आया, देखते ही देखते लाखों लोगों ने इसे शेयर कर दिया. कुछ लोग इसे चीनी पैरेंटिंग का सबसे सस्ता और टिकाऊ जुगाड़ बता रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि, 'जब घर में बेबी कैरियर न हो, तो पन्नी ही सबसे बड़ा सहारा बनती है.' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं