दुनियाभर में भारतीयों की मेहमाननवाजी की कई कहानियां सुनने को मिल जाएगी. अक्सर माना भी जाता है कि मेहमानों (Guest) की आवभगत करने में भारतीयों का कोई सानी नहीं है. यूं तो जब भी किसी के घर में कोई मेहमान आता है तो उसके लिए कई तरह के पकवान (Food Item) बनाए जाते हैं ताकि उनके आदर-सत्कार में कोई कमीं न रहे. हाल ही में एक परिवार (Family) ने अपने दामाद की खास खातिरदारी कर देशभर में सुर्खियां बटोर ली. अब इस दावत के चर्चे हर जगह हो रहे हैं.
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पश्चिम गोदावरी जिले के नरसापुरम का है. जहां एक परिवार ने मकर संक्रांति (Makar Sakranti) के मौके अपने होने वाले दामाद को शाही भोज कराया. इस शाही भोज में 365 प्रकार की डिशेज (व्यंजन) शामिल थीं. तेलुगू परंपरा में वार्षिक फसल उत्सव (मकर संक्रांति) पर दामाद को घर बुलाने की प्रथा है. इसी मौके पर इस परिवार ने अपने होने वाले दामाद को घर बुलाया और उसे तरह-तरह के पकवान परोसे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस शाही भोज में 30 अलग-अलग तरह की करी, चावल, बिरयानी (Biryani), पुलीहोरा, 100 विभिन्न तहर की मिठाईयां व गर्म और ठंडे पेय (ड्रिंक्स), पेस्ट्री, आइसक्रीम (Icecream) , बिस्कुट, फल, केक आदि शामिल थे. बताया गया कि यह जोड़ा त्योहार के बाद शादी के बंधन में बंधेगा. इस भव्य प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया था.
ये भी पढ़ें: फेमस होने लिए आफत में डाली जान, वीडियो देख गुस्से से तिलमिला गए लोग
अब ये खबर सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी सुर्खियां बटोर रही है. आलम ये है कि कुछ लोग तो इस खबर को सोशल मीडिया पर साझा भी कर रहे हैं. इसके साथ ही कई लोगों ने खबर पढ़ने के बाद हैरानी भी जताई. असल में कुछ लोगों का मानना था कि कोरोना के दौर में जब इंसान को खाने को नसीब नहीं हो रहा है, तब ऐसी दावतें देखना वाकई हैरतभरा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं