विज्ञापन
This Article is From May 25, 2020

ईद पर इस फैमिली का डांस वीडियो हुआ वायरल, अबतक 60 लाख से भी ज्यादा मिल चुके हैं व्यूज

ईद के मौके पर एक फैमिली का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सिर्फ इतना ही नहीं इस डांस वीडियो को अबतक 60 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

ईद पर इस फैमिली का डांस वीडियो हुआ वायरल, अबतक 60 लाख से भी ज्यादा मिल चुके हैं व्यूज
ईद पर इस फैमिली का डांस वीडियो हुआ वायरल.

कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के कारण जहां हर तरफ लॉकडाउन (Lockdown) लागू है. वहीं इस बार लोग अपने घरों में बंद रहने के बावजूद कुछ खास अंदाज में ईद मनाते नजर आ रहे हैं. ईद के मौके पर एक फैमिली का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में लोग अलग किस्म का डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के बारे में बात करें तो यह मलेशिया में रहने वाले एक परिवार ने बनाया है. पहले इसे ट्विटर पर शेयर किया गया था. जब लोग इसे पसंद करने लगे और ईद के मौके पर एक दूसरे को भेजने लगे. तो इसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जाने लगा है.

इस वीडियो में जिस गाने पर यह पूरी फैमिली डांस करते हुए नजर आ रही है. वह गाना है 'डैडी फ्रीयर' का हिट गाना 'थिंक अबाउट थिंग्स' है.  इस वीडियो को म्यूजिकल आर्टिस्ट एडम इमानुल्लाह ने शेयर किया. इस वायरल वीडियो में इमानुल्लाह, उनकी बहन और उनके माता-पिता गाने के बीट्स पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही 'थिंक अबाउट थिंग्स' डांस टिकटॉक पर भी वायरल हो गया है. सिर्फ इतना ही नहीं 55 हजार लोग इस गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर 'थिंक अबाउट थिंग्स' चैलेंज ट्रेंड कर रहा है.

ट्विटर पर इस वीडियो के शेयर होने के बाद से 60 लाख से अधिक बार देखा चुका है. वहीं लोग इस पूरे परिवार की तारीफ करते नहीं थक रहे. इस 33 सेकेंड के वीडियो क्लिपको अबतक 1 लाख से अधिक रिट्वीट और 5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eid-ul-Fitr 2020, Dance Video, Think About Things Dance Challenge, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com