विज्ञापन

एक रोटी ने छीना था भाई, 33 साल बाद बहन ने ढूंढ निकाला 'बिछड़ा यार', रुला देगी ये कहानी

Emotional Story: 33 साल का लंबा इंतजार और आंखों में सिर्फ एक धुंधली तस्वीर का अक्स...एक रोटी के लालच ने बचपन में जिस भाई को जुदा किया था, उसे ढूंढने के लिए इस बहन ने अपनी पूरी जिंदगी कुर्बान कर दी.

एक रोटी ने छीना था भाई, 33 साल बाद बहन ने ढूंढ निकाला 'बिछड़ा यार', रुला देगी ये कहानी
33 साल का लंबा इंतजार खत्म, एक पुरानी फोटो के सहारे बहन ने ढूंढ निकाला बिछड़ा हुआ भाई

Sister finds brother 33 years reunion: किस्मत के खेल भी बड़े निराले होते हैं. चीन की एक बहन ने साबित कर दिया कि अगर इरादे फौलादी हों, तो धुंधली तस्वीरों से भी अपनों की तकदीर संवारी जा सकती है. महज एक रोटी के लालच में 33 साल पहले खोया भाई जब अपनी बड़ी बहन से मिला, तो मंजर देखकर पत्थर दिल भी पिघल गए. चीन से आई यह दास्तां साबित करती है कि अगर मोहब्बत सच्ची हो, तो पत्थर की दीवारों से भी अपनों का रास्ता निकल आता है.

ये भी पढ़ें:-मौत छूकर निकल गई! सोते हुए कपल की गर्दन पर रेंग रहा था किंग कोबरा, देख निकल जाएंगी चीखें

33 साल बाद बहन ने ऐसे खोज निकाला भाई (33 saal baad bahan ne bhai ko khoja)

SCMP के मुताबिक,  चीन की रहने वाली 44 साल की ली लिन की दास्तां किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लगती है, पर यह हकीकत है. बचपन में मां की मौत और पिता के चले जाने के बाद ली लिन और उनका छोटा भाई ली शिन लावारिसों की तरह कबाड़ चुनकर पेट पालते थे. एक दिन एक अनजान महिला ने छोटे भाई को रोटी का लालच दिया और बहन की आंखों के सामने से उसे ले गई. वो एक पल 33 साल लंबे इंतजार में बदल गया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo: mp.weixin.qq.com

धुंधली तस्वीर और अटूट उम्मीद (Sister finds brother after 33 years)

ली लिन ने हार नहीं मानी. उन्होंने बर्तन मांजे, ईंटें ढोईं और अपनी पूरी जिंदगी भाई की तलाश में झोंक दी. उनके पास सहारे के नाम पर सिर्फ एक पुरानी तस्वीर थी. दूसरी तरफ, उनका भाई ली शिन भी जुल्म सहता रहा, भीख मांगकर गुजारा किया और अंत में एक परिवार ने उसे गोद लिया, लेकिन दोनों के दिलों में एक-दूसरे के लिए जो तड़प थी, उसने कुदरत को भी झुकने पर मजबूर कर दिया.

ये भी पढ़ें:-MRI मशीन के शोर से कांप रहा था मासूम, फिर पिता ने जो किया उसे देख भर आएंगी आपकी आंखें!

Latest and Breaking News on NDTV

टेक्नोलॉजी और पुलिस का करिश्मा (Li Lin and Li Xin story)

कहते हैं न कि ढूंढने पर तो खुदा भी मिल जाता है. पुलिस की 'फेसियल रिकग्निशन' (चेहरा पहचानने वाली तकनीक) और डीएनए टेस्ट ने वो कर दिखाया, जो नामुमकिन लग रहा था. 23 मार्च को जब दोनों का आमना-सामना हुआ, तो ली लिन अपने भाई के लिए वही 'रोटी' लेकर आईं, जिसकी वजह से वो बिछड़े थे. इस भावुक मिलन की तस्वीरें अब इंटरनेट पर हर किसी की आंखों में आंसू ला रही हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sister Finds Brother 33 Years Reunion, 33 Saal Baad Bahan Ne Bhai Ko Khoja, Sister Finds Brother After 33 Years, China Viral Reunion, Li Lin And Li Xin Story, Emotional Brother Sister Video, Inspiring Sister Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com