हर किसी का एक दूसरे के लिए अपने प्यार और भावनाओं को ज़ाहिर करने का एक अलग तरीका होता है. बिल्कुल इन हाथियों की तरह, जिनका अपने परिवार में किसी नए सदस्य का स्वागत करने का एक खास तरीका होता है. शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट द्वारा हाल ही में शेयर किए गए एक नए वीडियो में दिखाया गया है कि हाथियों के परिवार में जब कोई नया सदस्य आता है तो वो उसका किस तरह से स्वागत करते हैं.
इस वीडियो में एक केरियो नाम के छोटे हाथी को नर्सरी में प्रवेश करते हुए और वहां के बड़े हाथियों द्वारा उसका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए दिखाया गया है. वो भी उनमें से ही एक है यह दिखाने के लिए वो अपनी दोस्ती की शुरुआत को कुछ इस तरह करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "इस तरह हम नए बचाए गए लोगों का अभिवादन करते हैं! जिस क्षण से नन्ही केरियो ने नर्सरी में कदम रखा, उसे बाकी हाथियों ने प्यार से गले लगा लिया. उसके पहले दिन, अन्य अनाथों ने तुरंत उसे घेर लिया, अपनी सूंड फैलाकर यह दिखाने के लिए कि वह अब उनमें से एक थी.”
शेयर किए गए दूसरे वीडियो में झुंड के कुछ हाथियों को अपने नए दोस्त के करीब खड़े हुए दिखाया गया है. लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. लोग इस वीडियो पर ढेरों रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो को अबतक करीब 40 हजार लाइक्स मिल चुके हैं.
एक यूजर ने लिखा, "मुझे यह बहुत अच्छा लगता है जब हाथी अपनी भावनाओं को दिखाने के लिए गड़गड़ाहट करते हैं. दूसरे ने लिखा, वह अच्छे सुरक्षात्मक 'हाथों' में दिखती है." तीसरे ने कमेंट किया, "वाह, यह देखना बहुत सुंदर है. बहुत ही मार्मिक और अब तक के सबसे सुंदर वीडियो में से एक. ”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं