विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

अचानक बस के सामने आ गया जंगली हाथी, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख लोग हुए हैरान

यूट्यूब पर ये वीडियो CGTN ने अपलोड किया है. जो काफी वायरल हो रहा है. अंदर बैठे ड्राइवर ने भी शूट किया है. जिसमें दिखाया गया है कि हाथी काफी पास है और वार कर रहा है.

अचानक बस के सामने आ गया जंगली हाथी, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख लोग हुए हैरान
यूट्यूब पर ये वीडियो CGTN ने अपलोड किया है. जहां बस के सामने अचानक जंगली हाथी आ जाता है.
  • चीन में अचानक बस और ट्रक के सामने आया जंगली हाथी.
  • यूट्यूब पर ये वीडियो CGTN ने अपलोड किया है. जो काफी वायरल हो रहा है.
  • बस के अंदर बैठा था ड्राइवर जिसे सुरक्षित बचा लिया गया है.
नई दिल्ली: हाथी वैसे तो बड़ा ही शांत जानवर है लेकिन वो भड़क जाए तो किसी को नहीं छोड़ता, जो सामने आ जाए उसकी शामत नहीं. ऐसा ही देखने को मिला चीन के शहर यूनान में. जहां अचानक बस के सामने हाथी आ गया. जिसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था. हाथी आया और बस के विंडशील्ड पर जोर से धक्का मारा. जिसके बाद कांच टूट गया. हाथी यही नहीं रुका उसने पार्किंग में खड़े ट्रक को टकनाचूर कर दिया. बता दें, बस में कोई पैसेंजर नहीं बैठा था पर ड्राइवर मौजूद था. वहीं ट्रक में भी कोई नहीं था. बस और ट्रक को हाथी ने चकनाचूर कर दिया. किसी को भी कुछ नहीं हुआ है. 

यूट्यूब पर ये वीडियो CGTN ने अपलोड किया है. जो काफी वायरल हो रहा है. अंदर बैठे ड्राइवर ने भी शूट किया है. जिसमें दिखाया गया है कि हाथी काफी पास है और वार कर रहा है. वन अधिकारियों ने भी ड्रोन की मदद से वीडियो बनाया है. वीडियो के कुछ शॉट्स काफी खतरनाक हैं, जिसमें हाथी बस के विंडशील्ड को जोर से सिर मार रहा है. जिसके बाद अचानक कांच टूट जाता है. वहीं दूसरी तरफ वो ट्रक को गिराने की कोशिश कर रहा है. कई लोग दूर खड़े हुए थे और शूट कर रहे थे. 



वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी बस से खुद को खुजा रहा है. जंगली हाथी के जाने के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. CGTN कि रिपोर्ट के मुताबिक चीन के जंगलों में हाथी काफी एक्टिव रहते हैं. जो कई बार लोगों को परेशान कर चुका है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant, Elephant Attack, Elephant Attacks Bus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com