विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2011

जापान में भूकंप से धरती के घूमने की गति हुई तेज

जापान के भूकंप से धरती कुछ इतनी हिली कि यह और ज्यादा तेज घूमने लगी और इसके चलते दिन सामान्य से थोड़ा छोटा हो गया।
वाशिंगटन: जापान के भूकंप से धरती कुछ इतनी हिली कि यह और ज्यादा तेज घूमने लगी और इसके चलते दिन सामान्य से थोड़ा छोटा हो गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के भू-भौतिकी विज्ञानी रिचर्ड ग्रास ने गणना करने के बाद बताया कि पृथ्वी की अपनी धुरी पर चक्कर लगाने की गति 1.6 माइक्रोसेकंड बढ़ गई। ऐसा 8.9 की तीव्रता का भूकंप का झटका आने के कारण हुआ। एक माइक्रोसेकंड सेकंड का दस लाखवां हिस्सा होता है। पृथ्वी की चक्कर लगाने की गति पिछले वर्ष चिली में आए भूकंप के कारण गति में आई बढ़ोतरी से थोड़ी अधिक है। लेकिन वर्ष 2004 में सुमात्रा के भूकंप से दिन 6.8 माइक्रोसेकंड छोटा हो गया था। जापान में आया भूकंप वर्ष 1900 के बाद से आया पांचवां सबसे बड़ा भूकंप था।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, भूकंप, धरती, गति, तेज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com