विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2021

दुल्हन करने लगी जींस में फेरे लेने की ज़िद, लोग बोले- तो दुपट्टा और ज्वैलरी भी न पहनो - देखें Video

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन सजी धजी खड़ी है. हालांकि, इस आउटफिट में उसने लहंगे की जगह जींस पहनी है. रिश्तेदार दुल्हन को फेरे के लिए ले जाने को कह रहे हैं, लेकिन वो कह रही है कि मुझे लहंगा नहीं पहनना, मुझे ऐसे ही जाना है.

दुल्हन करने लगी जींस में फेरे लेने की ज़िद, लोग बोले- तो दुपट्टा और ज्वैलरी भी न पहनो - देखें Video
दुल्हन करने लगी जींस में फेरे लेने की ज़िद

शादी का सीजन है, इस वजह से सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं. ऐसे में ज्यादातर वीडियो, नाच गाने और विदाई के होते हैं. लेकिन अब हम आपको जो वीडिया दिखान जा रहे हैं, वो इन सबसे काफी अलग है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन सजी धजी खड़ी है. हालांकि, इस आउटफिट में उसने लहंगे की जगह जींस पहनी है. रिश्तेदार दुल्हन को फेरे के लिए ले जाने को कह रहे हैं, लेकिन वो कह रही है कि मुझे लहंगा नहीं पहनना, मुझे ऐसे ही जाना है. यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं. तभी एक शख्स दुल्हन को जींस में ही फेरे के लिए जाने को कहता है तो वह भी हंसने लगती है.

वायरल हो रहा ये वीडियो इंस्टाग्राम पेज Witty Wedding ने पोस्ट किया और लिखा- जब दुल्हन अपना लहंगा नहीं पहनना चाहे. लेकिन जींस में ही फेरे लेने के लिए जाना चाहती हो.

देखें Video:

पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को 65 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं, सैकड़ों यूजर्स ने इस पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये आपकी शादी है. इसे अपने तरीके से करो. वहीं, दूसरे ने लिखा- फिर दुपट्टा और हैवी ज्वैलरी और ब्लाउज क्यों?

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pheras Viral Video, Bride Wear Jeans In Wedding, Bride Lehenga Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com