विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2022

ड्राइवर ने जान खतरे में डाल पहाड़ी रास्ते पर मोड़ी कार, वायरल वीडियो देखकर ही डरने लोग

कार को मोड़ते उसके पिछले टायर खाई की तरफ हवा में लटक जा रहे हैं. मगर ड्राइवर (Driver) के पास कमाल का कंट्रोल है. जिस वजह से वो गाड़ी को नीचे नहीं खाई में गिरने नहीं देता.

ड्राइवर ने जान खतरे में डाल पहाड़ी रास्ते पर मोड़ी कार, वायरल वीडियो देखकर ही डरने लोग
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली:

कार चलाना भला किसे पसंद नहीं, लेकिन पहाड़ी रास्तों (Hill Road) पर ड्राइव करने का मजा ही अलग है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे ड्राइवर का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे. जो वीडियो इतनी सुर्खियां बटोर रहा है, उसे देखकर ही कई लोग डरने लगे. वीडियो में एक कार ड्राइर बेहद छोटे पहाड़ी रास्ते से अपनी कार को मोड़ता हुआ दिख रहा है. बावजूद इसके की पहाड़ी रास्ते पर गाड़ी के लिए भी जगह नहीं थी.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक नीले रंग की कार पतले पहाड़ी रास्ते पर मुड़ती हुई दिख रही है. मगर जिस जगह पर गाड़ी को मोडा जा रहा है वहां रास्ता जरूरत से ज्यादा संकरा (Narrow Road) है. यहां तक कि कार को मोड़ते उसके पिछले टायर खाई की तरफ हवा में लटक जा रहे हैं. मगर ड्राइवर (Driver) के पास कमाल का कंट्रोल है. जिस वजह से वो गाड़ी को नीचे नहीं खाई में गिरने नहीं देता.

यहां देखिए वीडियो-

इस वीडियो (Video) में जो रास्ता दिख रहा है उसके एक तरफ गहरी खाई दिख रही है जबकि दूसरी तरफ पहाड़ (Mountain) है. कार इसी रास्ते पर खड़ी है और ड्राइवर गाड़ी को घुमाने की कोशिश कर रहा है. ड्राइवर ने जिस तरह से गाड़ी को मोड़ा वो वाकई कमाल है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- 80 पॉइंट टर्न का पर्फेक्ट नमूना. सोशल मीडिया पर ये वीडियो डॉक्टर अजयीता ने शेयर किया है.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन बिक रहे हैं सलाद पत्ते वाले जूते, लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखी मजेदार बातें

अब ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग दंग रह गए. वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि कई लोगों ने सवाल किया है कि क्या ये वीडियो सही है. हालांकि हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहे. लेकिन ये वीडियो (Video) देख कई लोगों ने लिखा कि हमने अपनी जिंदगी में इससे हैवी ड्राइवर नहीं देखा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Driver Turning Car On Dangerous Hill Road, Viral Video, Scary Video, Hill Road, Trending Video, Viral News, Latest Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com