Donald Trump India Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने दो दिन के भारत दौरे पर आए हैं. अपने परिवार के साथ भारत पहुंचे ट्रंप अहमदाबाद एयरपोर्ट से सीधे साबरमती पहुंचे. वहां से वह मोटेरा स्टेडियम (Motera Stadium) पहुंचे, जहां एक लाख से ज्यादा लोग उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे. पीएम मोदी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया. नमस्ते ट्रंप ईवेंट (Namaste Trump) खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) निकलने लगीं तो भारतीय महिला ने उन्हें गले लगा लिया. रिपोर्ट्स ने उनसे पूछा, ''आपको नमस्ते ट्रंप इवेंट कैसा लगा?'' जिस पर इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) ने कहा, ''बहुत शानदार.'' इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
#WATCH US President Donald Trump's daughter Ivanka Trump on being asked if she enjoyed the 'Namaste Trump' event: Spectacular! pic.twitter.com/L8Q87GcQTj
— ANI (@ANI) February 24, 2020
बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ने 'नमस्ते' कहते हुए अपना भाषण शुरू किया. उन्होंने कहा, 'यहां होना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है. अमेरिका हमेशा भारत का एक वफादार ओर निष्ठावान मित्र रहा है और हमेशा रहेगा. भव्य स्वागत के लिए भारत का शुक्रिया. अमेरिका भारत से प्यार करता है और इतने बड़े लोकतंत्रिक देश का सम्मान करता है. भारत आना मेरे लिए सौभाग्य है. ये मेरे लिए बहुत बडे़ सम्मान की बात है. सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में ऐसे स्वागत के लिए अभिभूत हूं. 1.25 लाख लोगों का इस स्वागत के लिए धन्यवाद.'
ट्रंप पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा जाएंगे. ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुश्नर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी होंगे. ट्रंप को उनके गुजरात दौरे के दौरान भारत की सांस्कृतिक झलक मिलेगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के मद्देनजर अहमदाबाद में सभी ओर विविध इश्तेहार लगाए गए हैं जिनमें भारत और अमेरिका के बीच संबंध, लोकतंत्र आदि का बखान किया गया है.
सिर पर मटका लेकर डांस कर रही थीं महिलाएं, ऐसा था डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी का रिएक्शन... देखें Video
सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के बाद से दोनों नेताओं के बीच संबंध और अधिक प्रगाढ़ हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं