Kutte Ka Train Se Accident Ka Video: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन पकड़ने की जल्दी में अपने पालतू कुत्ते को प्लेटफॉर्म पर गिरने से नहीं बचा पाया. घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ट्रेन छूटने लगती है, व्यक्ति तेजी से दौड़ता है और उसका कुत्ता घबराहट में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है. अचानक, कुत्ता संतुलन खोकर रेलवे ट्रैक पर ही गिर जाता है और ट्रेन उसके ऊपर से गुजरने लगती है. इस घटना को देखने के बाद पेट लवर्स में गुस्सा है और वे इसे कुत्ते के मालिक की लापरवाही बताते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
इस तरह बची जान (Indian Train Viral Video)
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुत्ते के ट्रैक पर गिरते ही वहां मौजूद लोग सांस रोककर देखने लगते हैं. डर था कि कुत्ता ट्रेन की चपेट में आ जाएगा, लेकिन सौभाग्य से वह पटरी के नीचे से दूसरी तरफ निकलने में कामयाब हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुत्ता और उसका मालिक दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने सोशल मीडिया पर जानवरों की सुरक्षा को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
When money can't buy wisdom! pic.twitter.com/suADun73fu
— Trains of India (@trainwalebhaiya) April 1, 2025
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (dog train accident)
इस वीडियो के वायरल होते ही लोग मालिक की लापरवाही पर सवाल उठाने लगे. कई यूजर्स ने जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, जबकि कुछ ने व्यक्ति का बचाव भी किया. एक यूजर ने लिखा, ऐसे लोगों को पालतू जानवर रखने की अनुमति नहीं होनी चाहिए. वहीं, एक अन्य यूजर ने तर्क दिया, लोग बेवजह इस व्यक्ति को ट्रोल कर रहे हैं. हर कोई गलती कर सकता है. उसने जानबूझकर कुत्ते को नुकसान नहीं पहुंचाया. तीसरे यूजर ने कहा, कुत्ता सुरक्षित है, लेकिन मालिक को जेल में होना चाहिए.
क्या पालतू जानवरों के लिए ट्रेन सफर सुरक्षित है? (dog falls on railway track)
इस घटना के बाद विशेषज्ञों ने ट्रेन और अन्य सार्वजनिक परिवहन में पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं:-
- पट्टा (Leash) या कैरियर का इस्तेमाल करें – यात्रा के दौरान कुत्ते को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है.
- ट्रेन में सवार होने से पहले समय लें – जल्दबाजी में जानवर घबरा सकते हैं और दुर्घटनाएं हो सकती हैं.
- ट्रेन से पहले पालतू को अभ्यस्त कराएं – ट्रेन की आवाज और भीड़ से जानवर डर सकते हैं, इसलिए उन्हें पहले से तैयार करें.
ये भी पढ़ें:-बिस्तर पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी अचानक छत से गिरा बड़ा सा अजगर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं