कहा जाता है कि सुख की चाह रखने वालों को दया का आचरण करना चाहिए. हृदयस्पर्शी दया का ऐसा ही एक उदाहरण एक वीडियो में कैद हुआ और ट्विटर पर शेयर किया गया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साइकिल चालकों के एक समूह को एक कुत्ते की मदद करते हुए दिखाया गया है, जिसका सिर प्लास्टिक की बोतल के अंदर फंस गया था. मुक्त होने के बाद कुत्ते की प्रतिक्रिया ने हर किसी का दिल जीत लिया.
वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि एक शख्स कुत्ते के सिर से प्लास्टिक की बोतल निकालने की कोशिश कर रहा है. उसके साथी भी इस काम में उसकी मदद करते हैं. इस बीच, कुत्ते को धैर्यपूर्वक बैठे देखा जा सकता है, शायद उसका बुरा वक्त खत्म होने वाला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
Heroes save this dog stuck in plastic…
— Mack & Becky Comedy (@MackBeckyComedy) October 5, 2021
Look at how grateful he is… ????❤️ pic.twitter.com/ETFockNzXJ
आगे आप देखेंगे कि जैसे ही कुत्ते का सिर प्लास्टिक की बोतल से बाहर निकलता है, वह खुशी से झूमने लगता है, अपनी पूंछ को हिलाता है और अपने बचाव दल से मिलने के लिए इधर-उधर घूमता है. अंत में खुश होकर, कुत्ता इधर-उधर दौड़ता है और अपनी खुशी दिखाने के लिए मनुष्यों को चाटने के लिए कूदता है.
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "हीरो प्लास्टिक में फंसे इस कुत्ते को बचाते हैं..देखो वह कितना आभारी है." पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को अबतक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं और कुत्ते की जान बचाने वाले शख्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "दयालु होने की कोई कीमत नहीं है." दूसरे ने लिखा, "कुत्ता धन्यवाद कहने के लिए बहुत कोशिश कर रहा है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं