97 वर्षीय बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को पाकिस्तान (Pakistan) के एक पत्रकार की बदौलत पेशावर (Peshawar) में अपने पुश्तैनी घर (Ancestral House) की झलक मिली. मंगलवार को, पत्रकार शिराज हसन ने दिलीप कुमार के पैतृक घर की चार तस्वीरें पोस्ट कीं, जो 100 साल से अधिक पुरानी है और पाकिस्तान के पेशावर शहर के केंद्र में स्थित है. एक्टर ने इस पर रिएक्शन दिया. उन्होंने पत्रकार को धन्यवाद दिया और पेशावर के लोगों से घर की और तस्वीरें शेयर करने का अनुरोध (Dilip Kumar Requests People In Peshawar) किया.
दिलीप कुमार के पैतृक घर को 2014 में तत्कालीन नवाज शरीफ सरकार द्वारा एक राष्ट्रीय विरासत स्थल घोषित किया गया था. इसने हाल ही में खबर बनाई जब पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में प्रांतीय सरकार ने ऐतिहासिक इमारत के संरक्षण के लिए इसे खरीदने का फैसला किया, जो आज जर्जर स्थिति में है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
क़िस्सा ख्वानी बाज़ार में स्थित, यह वह घर है जहां मुग़ल-ए-आज़म के अभिनेता ने विभाजन से पहले अपने शुरुआती साल बिताए थे. यह राज कपूर के पैतृक घर के पड़ोस में स्थित है, जिसे सरकार भी खरीदेगी.
दिलीप कुमार ने पिक्स का जवाब देते हुए लिखा, "इसे साझा करने के लिए धन्यवाद. पेशावर के सभी लोगों से अनुरोध है कि जिनके पास भी मेरे पुश्तैनी घर की तस्वीरें हैं, वो प्लीज #DilipKumar हैशटैग के साथ शेयर करें.''
Thank you for sharing this. Requesting all in #Peshawar to share photos of my ancestral house (if you've clicked the pic) and tag #DilipKumar https://t.co/bB4Xp4IrUB
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 30, 2020
कुछ घंटे बाद ही लोगों ने इस हैशटैग के साथ दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर की तस्वीरें शेयर कीं.
I passed through your house some days ago but didn't click. Will do next time. Best wishes. #DilipKumar
— Zeeshan Khattak (@khattak) September 30, 2020
#DilipKumar House, Peshawar @TheDilipKumar #Peshawar #KhyberPakhtunkhwa pic.twitter.com/D9pOxXfztO
— Muhammad Islam Khan Mohmand (@Kamunicationist) September 30, 2020
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के पुरातत्व विभाग ने इन दोनों इमारतों को खरीदने के लिए पर्याप्त कोष देने का निर्णय लिया है, जिन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया है. पुरातत्व विभाग के प्रमुख डॉ अब्दुस समद खान ने कहा कि दोनों ऐतिहासिक इमारतों की कीमत निर्धारित करने के लिए पेशावर के उपायुक्त को एक आधिकारिक पत्र भेजा गया है, जहां बंटवारे से पहले भारतीय सिनेमा के दो महानायक पैदा हुए और बचपन में पले-बढ़े थे.
राज कपूर के पैतृक घर को ''कपूर हवेली'' के नाम से जाना जाता है जोकि किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है. इसे राज कपूर के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच बनवाया था. अभिनेता दिलीप कुमार का करीब 100 वर्ष पुराना पैतृक घर भी इसी इलाके में मौजूद है. यह घर जर्जर हालत में है और 2014 में तत्कालीन नवाज शरीफ सरकार ने इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं