Viral Video: दिल्ली की कॉर्पोरेट लाइफ से तंग आकर एक महिला ने अपनी नौकरी छोड़ दी और अकेले बाली रहने चली गई. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने इस दावे की पुष्टि की. खुद को को-फाउंडर बताने वाली मिसाकी ने कहा, 'मेरी दिल्ली से हो ची मिन्ह और फिर हो ची मिन्ह से डेनपासार के लिए कनेक्टिंग फ़्लाइट थी. लगभग 11 घंटे की फ्लाइट के बाद मैं आखिरकार बाली पहुंच गई. वहां पहुंचते ही मैंने कैब बुक करने के लिए Gojek का इस्तेमाल किया. मेरे ड्राइवर बहुत अच्छे थे और मेरा Airbnb भी बहुत बढ़िया था. वहां एक बहुत अच्छा स्विमिंग पूल भी है जहां से धान के खेत दिखाई देते हैं.'
बाली में अचानक मिल गए दोस्त
आईआईटी बॉम्बे से कनेक्शन का जिक्र करने वाली मिसाकी ने आगे बताया, 'फिर मैंने Grab कैब ली और अपने दोस्तों से मिलने चली गई. हमने साथ में डिनर भी किया. मेरे दोस्त भी इत्तेफाक से उसी समय वहां थे, लेकिन वे चले जाएंगे. मैं अकेली रहूंगी. मैं अकेले रहना, अकेले घूमना और अकेले नई जगहें एक्सप्लोर करना चाहती हूं. मैं कड़ी मेहनत करना और ट्रेनिंग करना चाहती हूं. साथ ही नए दोस्त बनाना और दुनिया भर के लोगों से बात करना चाहती हूं.'
बीच किनारे वाले कैफे से कर रहीं नई जॉब
मिसाकी कहती हैं कि उन्हें एक वर्क फ्रॉम होम जॉब मिल गई है, जिसकी वजह से अब वो अगल 1 महीने बीच किनारे वाले एक कैफे में बैठकर काम कर रही हैं. उन्हें वहां से काम करने में बहुत शांति महसूस हो रही है. अब वे इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं कि बाली में उनके देखने लायक और क्या-क्या है? उन्होंने अपने फॉलोअर्स से वादा किया है कि वे लगातार इस ट्रिप से जुड़ी वीडियोज समय-समय पर अपने पेज पर अपलोड करती रहेंगी.
7 घंटे में 100k लोगों ने देख लिया वीडियो
मिसाकी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर किस कदर वायरल है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मात्र 7 घंटे के अंदर इसे 100K लोगों ने देख लिया है. इनमें से 72 लोग ऐसे हैं, जिन्हें इस पर कमेंट्स करके अपनी-अपनी राय दी है.
एक यूजर ने लिखा, 'कभी न कभी अपने लिए मैं भी ऐसे पल की कामना कर रही हूं.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं बहुत समय से बाली सोलो ट्रिप पर जाने की बात कह रहा हूं. इसे देखकर अब मेरा ध्यान और भी ज्यादा उसी पर केंद्रित हो गया है.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैं अगले महीने अपने जन्मदिन पर बाली में एक बहुत ही आरामदेह छुट्टी मनाने की योजना बना रहा हूं. अगर आपको वहां कुछ खास और छिपी हुई जगहें मिलें, तो बताएं.'
ये भी पढ़ें:- 7 महीने के बेटे की 29वीं उड़ान पर पायलट पिता ने माइक से किया क्यूट अनाउंसमेंट, वायरल वीडियो जीत रहा दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं