विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2013

टाइम की 10 शीर्ष खबरों में दिल्ली गैंगरेप

टाइम की 10 शीर्ष खबरों में दिल्ली गैंगरेप
फाइल फोटो : गैंगरेप के बाद प्रदर्शन करते लोग
वाशिंगटन:

टाइम पत्रिका ने 2013 के शीर्ष 10 खबरों में भारत में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को भी स्थान दिया है। इसे सूची में नौवें स्थान पर रखा गया है।

अमेरिका की प्रभावशाली पत्रिका ने साल 2012 में दिल्ली में एक युवती के साथ हुई बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मद्देनजर देशव्यापी आंदोलन और प्रदर्शन का जिक्र करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की जरूरत पर बल दिया है।

पत्रिका में उल्लेख है, घटना के छह में से चार अभियुक्तों को सितंबर महीने की सुनवाई में सजाए-मौत मुकर्रर की गई है।

टाइम के मुताबिक, मुंबई में एक 23 वर्षीय लड़की के साथ हुए दुष्कर्म सहित इसके बाद हुई अन्य घटनाओं ने देश और विदेश में लोगों का ध्यान खींचा और इस हंगामे ने भारत के पुरुष प्रधान समाज पर आवश्यक चर्चा की जरूरत को दर्शाया है।

शीर्ष दस खबरों में बांग्लादेश फैक्ट्री हादसा, सीरिया का नागरिक संघर्ष, ईरान का नया अध्याय और मिस्र की क्रांति की समाप्ति का जिक्र है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टाइम, दिल्ली गैंगरेप, 16 दिसंबर गैंगरेप, Time, Delhi Gangrape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com