दिल्ली में एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है. दिल्ली के सतगुरु सिंह रोड पर सीवेज का बदबूदार पानी लीक हो रहा था. पिछले 8 महीने से लोग काफी परेशान थे. timesofindia की खबर के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाले तरुण भल्ला का ऑफिस यहीं है. उनको रोज निकलने में दिक्कत होती थी. ऐसे में उन्होंने प्रशासन से इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गुहार लगाई. लेकिन कुछ भी नहीं हुआ. मदद न मिलने पर तरुण भल्ला ने खुद समस्या सुलझाने की ठान ली.
बिहार में रो रहा था बच्चा, चुप कराने के लिए मां ने FeviQuick से चिपका दिए होठ
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
उन्होंने अनोखे तरीके से विरोध किया. उन्होंने तीन बड़े पोस्टर लगाए. एक आप पार्टी का, दूसरा कांग्रेस का और तीसरा बीजेपी का. जिसमें लिखा था- 'आप मझे वोट दो, मैं तुम्हें कीचड़, डेंगू और मलेरिया दूंगा.' तरुण ने खास कार्यक्रम रखा था. उन्होंने लोगों को इन्विटेशन भेजा. 100 से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे. पोस्टर को लॉन्च किया गया. बेटी ने रिबन काटा और लड्डू बटवाए गए.
45 दिन तक लगातार Pubg खेल रहा था शख्स, अचानक दर्द हुई गर्दन और हो गया कुछ ऐसा
तरुण भल्ला ने कहा- ‘मैंने यह सुनिश्चित किया कि मेरी 11 साल की बेटी भी कार्यक्रम में शामिल हो ताकि उसे पता चल सके कि कैसे जिंदगी में अपने लिए लड़ना पड़ता है. मेरी बेटी कीचड़ में जाने से डर रही थी. तो मैंने उससे कहा- कीचड़ साफ करने के लिए कीचड़ में उतरना पड़ता है.' दीवारों पर लगे पोस्ट और कार्यक्रम को देखने के बाद प्रशासन होश में आया.
विरोध प्रदर्शन के आधे घंटे के अंदर ही एक्शन ले लिया गया. मौके पर पीडब्लूडी का ट्रक पहुंचा और सीवेज ठीक करने लगा. कुछ ही घंटों में गंदा पानी सड़क से गायब हो गया. जिसके बाद एमसीडी ने पोस्टर भी हटा दिए. सोशल मीडिया पर तरुण भल्ला की स्टोरी वायरल होने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं