ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के शानदार ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) कोरोनावायरस (CoronaVirus) के चलते घर पर ही हैं और परिवार के साथ वक्त बितार हैं. डेविड वॉर्नर (David Warner) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अब उन्होंने अपना अकाउंट टिकटॉक (TikTok) पर भी बना लिया है और बेटियों के साथ मजेदार वीडियो पोस्ट कर लोगों को इंटरटेन कर रहे हैं. इस बार उन्होंने अपनी बेटी के साथ बॉलीवुड आइटम सॉन्ग पर डांस किया. जो टिकटॉक पर तेजी से वायरल (TikTok Viral Video) हो रहा है.
डेविड वॉर्नर (David Warner) और उनकी बेटी कैटरीना कैफ के आइटम सॉन्ग 'शीला की जवानी' पर डांस करते दिखे. दोनों ने वैसे ही डांस स्टेप्स किए जैसे कैटरीना कैफ ने सॉन्ग में किए थे. वीडियो में उनकी बेटी इंडियन ड्रेस पहनी हुई थीं. डेविड वॉर्नर ने कैमरा ऑन किया और शीला की जवानी पर दोनों डांस करने लगे. इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए डेविड वॉर्नर ने लिखा, 'कोई हमारी मदद करें प्लीज...'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Viral Video:
बता दें, हाल ही में डेविड वॉर्नर ने 5 साल की बेटी के कहने पर टिकटॉक अकाउंट बनाया है और वो मजेदार वीडियो पोस्ट कर बना रहे हैं. पहला वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में डेविड वॉर्नर ने लिखा था, 'मुझे बिलकुल नहीं पता क्या हो रहा है. अपनी पांच साल की बेटी के कहने पर मैं टिकटॉक पर आ गया हूं लेकिन मेरा एक भी फॉलोअर नहीं है. मेरी मदद कीजिए.'
कोरोनावायरल के चलते भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया को भी लॉकडाउन रखा गया है. वहां की सरकार ने भी लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है. ऑस्ट्रेलिया में 6 हजार से ज्यादा लोग कोरोनावायरस के संक्रमण में आ चुके हैं और 66 लोगों की जान जा चुकी है.
भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,378 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 991 नए मामले सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना (Covid-19) से अब तक 480 लोगों की मौत हो चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं