विज्ञापन

साड़ी पहनकर बुर्ज खलीफा पहुंची मां, बेटी के इस सरप्राइज ने जीता सबका दिल

बुर्ज खलीफा की ऊंचाइयों से भी ऊंचा है एक बेटी का अपनी मां के लिए प्यार, जिसने सात समंदर पार ले जाकर 'दुनिया की छत' पर मां का सपना सच कर दिखाया. साड़ी की सादगी और दुबई की चमक के बीच कैद यह जादुई लम्हा इंटरनेट पर हर किसी की आंखों को नम कर रहा है.

साड़ी पहनकर बुर्ज खलीफा पहुंची मां, बेटी के इस सरप्राइज ने जीता सबका दिल
मां का सपना हुआ पूरा...बेटी ने घुमाया बुर्ज खलीफा, वायरल वीडियो देख आपकी भी आंखें भर आएंगी

Daughter Takes Mother Burj Khalifa: कहते हैं बच्चों की कामयाबी का असली सुकून माता-पिता की आंखों में दिखता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है, जहां एक बेटी ने अपनी मां को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' की सैर कराई. साड़ी पहने मां की सादगी और उनके चेहरे की वो बेमिसाल मुस्कान देखकर इंटरनेट यूजर्स इमोशनल हो गए हैं. चलिए जानते हैं इस खूबसूरत सफर की पूरी कहानी.

ये भी पढ़ें:-शाम 5 बजते ही बंद हो जाता है लैपटॉप! नीदरलैंड्स से आए इस वीडियो ने भारतीय प्रोफेशनल्स की नींद उड़ा दी

बेटी ने मां को घुमाया बुर्ज खलीफा (Dubai travel emotional story)

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने माता-पिता के छोटे-छोटे अरमान भूल जाते हैं, लेकिन बिनीता कार्की (Binita Karki) ने ऐसा नहीं किया. बिनीता ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें उनकी मां दुबई के बुर्ज खलीफा के सामने खड़ी नजर आ रही हैं. ट्रेडिशनल साड़ी पहने और चेहरे पर एक सुकून भरी हंसी लिए मां को देखना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा है. इस वीडियो के कैप्शन ने लोगों का दिल जीत लिया, जिसमें लिखा था कि आपकी मेहनत ने मां को दुनिया के सबसे ऊंचे टावर तक पहुंचा दिया.

बेटी ने निभाया अपना फर्ज (Daughter fulfills mother's dream)

वीडियो में दिख रहा है कि मां पहली बार इतनी ऊंची इमारत को इतनी करीब से देख रही हैं. 828 मीटर ऊंचे इस टावर की भव्यता एक तरफ और मां की ममता भरी खुशी एक तरफ. लोग इस वीडियो को इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें दिखावा नहीं, बल्कि एक सच्चा अहसास है. कमेंट सेक्शन में लोग दुआएं दे रहे हैं. किसी ने लिखा, 'आज आपने अपनी मां को दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान बना दिया,' तो किसी ने कहा कि हर बच्चे का यही सपना होना चाहिए.

ये भी पढ़ें:-केरल की साइलेंट वैली में मिला 'अर्धनारीश्वर' केकड़ा, एक ही शरीर में बसते हैं दो जेंडर!

सोशल मीडिया पर इमोशनल हुए लोग (Dubai travel emotional story)

यह सिर्फ एक टूरिस्ट ट्रिप नहीं है, बल्कि उस जज्बे की मिसाल है जो बताता है कि जब बच्चे अपने पैरों पर खड़े होते हैं, तो उन्हें अपने माता-पिता के संघर्षों का कर्ज ऐसे ही खुशियां देकर उतारना चाहिए. बुर्ज खलीफा तो सिर्फ एक जरिया है, असली खूबसूरती तो उस मां-बेटी के अटूट रिश्ते में छिपी है जो इस वीडियो के जरिए पूरी दुनिया तक पहुंच रही है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daughter Takes Mother Burj Khalifa, Emotional Viral Video Dubai, Burj Khalifa Mother Daughter Video, Binita Karki Instagram Video, Heart Touching Viral Video, Dubai Travel Emotional Story, Mother Daughter Love Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com