विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

बोतल में बंद करके समुद्र में बहा दी मां की अस्थियां, नोट में लिखा- मां को घूमने दो...

Emotional Viral Story: हाल ही एक बेटी की बेहद इमोशनल और दिल को छू लेने वाली कहानी वायरल हो रही है, जिसने अपनी दिवंगत मां की अस्थियों को एक कांच की बोतल में भरकर दुनिया की सैर पर भेज दिया.

बोतल में बंद करके समुद्र में बहा दी मां की अस्थियां, नोट में लिखा- मां को घूमने दो...
समुद्र की लहरों पर मां की यादें, वायरल बोतल ने लोगों को कर दिया इमोशनल

Daughter Sends Mom Ashes On Epic World Adventure In A Bottle: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद इमोशनल और दिल को छू लेने वाली कहानी वायरल हो रही है. यह कहानी है एक बेटी की, जिसने अपनी दिवंगत मां की अस्थियों को एक कांच की बोतल में भरकर दुनिया की सैर पर भेज दिया. इस अनोखे और भावनात्मक कदम ने लोगों का दिल जीत लिया है और यह पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.

मां को घूमने दो... (Daughter Sends Mother's Ashes Viral)

यह घटना ब्रिटेन के स्केगनेस (Skegness) की है, जहां एक महिला ने अपनी मां की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया. बताया जा रहा है कि महिला की मां का सपना था कि वो दुनिया घूमे, लेकिन बीमारी के कारण वह कभी यात्रा नहीं कर सकीं. ऐसे में बेटी ने मां की राख को एक ट्रैवल बॉटल में डालकर समुद्र में प्रवाहित कर दिया, ताकि मां की आत्मा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच सके.

Latest and Breaking News on NDTV

बोतल में बंद करके समुद्र में बहा दी अस्थियां (Mother Ashes in Bottle)

बोतल के साथ एक नोट भी रखा गया है जिसमें लिखा है, 'मैं इस बोतल में अपनी मां की राख को दुनिया घूमने भेज रही हूं. अगर यह बोतल आपको मिलती है तो कृपया इसे फिर से किसी नदी, झील या समुद्र में छोड़ दें और बताएं कि यह कहां पहुंची.' इस इमोशनल जेस्चर ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. लोग इस बेटी की भावना और मां के प्रति उसके प्यार की सराहना कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे 'दुनिया की सबसे सुंदर विदाई' कहा है. एक यूजर ने लिखा, 'यह सिर्फ एक बोतल नहीं, एक बेटी का प्यार और एक मां का सपना है.' वहीं एक और यूजर ने कहा, 'काश हर बेटी इतनी संवेदनशील होती.' हालांकि, कुछ लोगों ने समुद्र में बोतल फेंकने को पर्यावरण के लिहाज से सही नहीं माना, लेकिन भावनात्मक पहलू को देखकर ज्यादातर लोग इस सोच से सहमत नजर आए.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा!

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emotional Daughter Tribute Story, Mother Ashes In Bottle Viral, Trending News, Skegness Sea Ashes Story, UK, Daughter Tribute Goes Viral, Daughter Sends Mother's Ashes Viral, Emotional Viral Story, Mother Ashes In Bottle, Heartwarming Viral News, Skegness Viral Bottle Story, Bottle With Ashes Travels World, Daughter Honors Mother’s Wish, Viral Emotional Ocean Message, Internet Viral Love Story, Social Media Touching Moments
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com