विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

इस क्रिकेटर ने किया था विराट को सरेआम प्रपोज, ऐसा किया ट्वीट कि लोग बोले- कोई बात नहीं बहन

विराट कोहली के फैन्स को बेसबरी से इंतजार था. वो था इंग्लैंड महिला टीम की प्लेयर डेनियल व्याट. ये वहीं हैं जिन्होंने ट्विटर पर सरेआम विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था. जैसे ही उनका मैसेज आया तो विराट फैन्स ने उनके खूब मजे लिए.

इस क्रिकेटर ने किया था विराट को सरेआम प्रपोज, ऐसा किया ट्वीट कि लोग बोले- कोई बात नहीं बहन
विराट कोहली को डेनियल व्याट ने दी शादी की बधाई तो लोगों ने उड़ाया मजाक.
  • इंग्लैंड महिला टीम की प्लेयर डेनियल व्याट ने दी विराट को शादी की बधाई.
  • विराट कोहली के फैन्स ने उड़ाया डेनियल का मजाक.
  • 2014 में डेनियल ने किया था विराट को शादी के लिए प्रपोज.
नई दिल्ली: जिस शादी का लोगों को काफी समय से इंतेजार था वो आखिरकार हो गई. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है. दोनों ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिज़ॉर्ट में शादी की. खबर आते ही लोगों की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेट स्टार्स ने भी इन दोनों को बधाई दी. लेकिन इसी बीच एक ऐसी बधाई आई जिसका विराट कोहली के फैन्स को बेसबरी से इंतजार था. वो था इंग्लैंड महिला टीम की प्लेयर डेनियल व्याट. ये वहीं हैं जिन्होंने ट्विटर पर सरेआम विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था. जैसे ही उनका मैसेज आया तो विराट फैन्स ने उनके खूब मजे लिए. 

पढ़ें- विराट-अनुष्‍का का 21 दिसंबर को दिल्‍ली में ग्रैंड रिसेप्‍शन, 26 को मुंबई में पार्टी​
 
विराट कोहली की हैं बड़ी फैन
डेनियल विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं. उन्होंने अपने बैट पर विराट का नाम भी लिखा है. इसके लिए फैन्स ने उनको निशाने पर लिया था क्योंकि उन्होंने विराट कोहली का नाम लगत लिका था. उन्होंने virat kohli की जगह virat kholi लिखा था. फैन्स ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा था कि खोली का मतलब कमरा होता है और विराट का मतलब विशाल होता है. 

पढ़ें- इटली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी, ट्विटर पर लिखा यह संदेश...
 
2014 में किया था शादी के लिए प्रपोज
डेनियल ने विराट कोहली को ट्विटर पर शादी के लिए प्रपोज किया था. उन्होंने ट्विटर पर लिखा था- 'कोहली मुझसे शादी कर लो' उस समय भी उन्होंने कोहली को खोली लिखा था. विराट-अनुष्का की शादी के बाद उनके कमेंट पर लोगों ने खूब मजाक उड़ाया. 

देखें वीडियो: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी ​

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli Marriage, Virat Anushka Wedding, Virat Anushka Wedding Reception
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com