विज्ञापन
This Article is From May 19, 2017

असम में हुआ 'चमत्कार' पैदा हुई एक आंख और एक कान वाली बकरी...

इस डिफैक्ट के साथ पैदा होने का यह मतलब है कि उसकी एक ही आंख और एक ही कान होगा, डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह के डिफैक्ट के साथ जन्म लेने वाले इस बकरी के बच्चे के ज्यादा समय तक जिंदा रहने की उम्मीद बहुत ही कम होती है.

Also Read in
असम में हुआ 'चमत्कार' पैदा हुई एक आंख और एक कान वाली बकरी...
असम के एक गांव में एक बकरी का बच्चा आजकल खबरों में बना हुआ है. दरअसल बकरी के इस बच्चे को साइलापिया नाम का एक दुर्लभ बर्थ डिफैक्ट है. इस डिफैक्ट के साथ पैदा होने का यह मतलब है कि उसकी एक ही आंख और एक ही कान होगा, डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह के डिफैक्ट के साथ जन्म लेने वाले इस बकरी के बच्चे के ज्यादा समय तक जिंदा रहने की उम्मीद बहुत ही कम होती है. लेकिन गांव वाले इसे किसी चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं. इस बकरी के बच्चे को दूर दूर से लोग देखने आ रहे हैं.

मैट्रो न्यूज के मुताबिक बकरी के मालिक मुखुरी दास का कहना है- '' मैं तो इसे देखकर सतके में आ गया था. यह किसी चमत्कार की तरह है और लोग इसे दूर दूर से देखने आ रहे हैं.

मुखुरी दास ने बताया कि बकरी के इस बच्चे की देखभाल करना उनकी जिम्मेदारी है और वह उसे एक सामान्य बकरी की ही तरह ख‍िला रहे हैं.


बकरी के मालिक को यकीन है कि उनके घर में इस बकरी के जन्म के बाद अच्छा समय शुरू होगा और उनकी किस्मत भी सुधर जाएगी. वे इस बात से खुश हैं कि इस बकरी के बच्चे को देखने बहुत से लोग आ रहे हैं, जिससे कि वे लोग मशहूर हो रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
One Eyed Goat, One Eyed Goat Assam, Cyclops Goat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com