नोएडा (Noida) के जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में मंगलवार देर रात लॉकडाउन (CoronaVirus Lockdown) के दौरान लूडो (Ludo) खेल रहे चार दोस्तों में खांसने पर विवाद हो गया. इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दया नगर में बीती रात जय, वीर उर्फ गुल्लू, प्रवेश और प्रशांत चार दोस्त मंदिर के पास बैठकर लूडो खेल रहे थे.
इसी बीच प्रशांत को खांसी आ गई. इस पर गुल्लू तथा अन्य दोस्तों ने उससे कहा कि वह खांस कर कोरोना वायरस फैला रहा है. इस बात को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया. उन्होंने बताया कि गुस्से में आ कर गुल्लू ने प्रशांत के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें, भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 11,439 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,076 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि 1,306 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं.
बता दें कि कोरोना से जंग को लेकर देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. लॉकडाउन का पहला चरण मंगलवार को पूरा हो गया, जिसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि 20 अप्रैल तक हर जिले, कस्बे और थाने को जांचा-परखा जाएगा. 20 अप्रैल के बाद से कुछ गतिविधियों की सशर्त अनुमति दी सकती है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं