विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2020

लॉकडाउन में खोली गई फैक्टरी, कर्मचारियों के बीच हुआ Kissing कॉन्टेस्ट, तस्वीरों ने मचाया बवाल...

चीन (China) में कोरोनावायरस (CoronaVirus) के मामले कम हो रहे हैं, ऐसे में सरकार ने लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी है. चीन में फ्रैक्टरी खुली तो वहां खुशी में अजीबोगरीब प्रतियोगिता हुई. वहां किसिंग कॉन्टेस्ट हुआ, जिसके लिए खूब आलोचना हो रही है.

Also Read in
लॉकडाउन में खोली गई फैक्टरी, कर्मचारियों के बीच हुआ Kissing कॉन्टेस्ट, तस्वीरों ने मचाया बवाल...
लॉकडाउन में खोली गई फैक्टरी, कर्मचारियों के बीच हुआ Kissing कॉन्टेस्ट

चीन (China) के वुहान से शुरू हुआ कोरोनावायरस (CoronaVirus) पूरी दुनिया में फैल चुका है. पहले के मुकाबले चीन में मामले अब कम हो रहे हैं. ऐसे में सरकार ने लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दिया है. वहां की एक फैक्टरी को फिर खोला गया. फैक्टरी को दोबारा खुलने पर वहां के कर्मचारियों ने अजीबोगरीब तरह से जश्न मनाया. फैक्टरी ने कर्मचारियों के बीच किसिंग कॉन्टेस्ट (Kissing Contest) रखा, जिसके लिए खूब आलोचना हो रही है.

7 न्यूज की खबर के मुताबिक, ये प्रतियोगिता कर्मचारियों के बीच ही हुई थी, जिनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन तस्वीरों को 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सरकार ने फैक्टरी कर्मचारियों से सामाजिक दूरी बनाने की अपील की थी. लेकिन कर्मचारी खुद अपील की धज्जियां उड़ाते नजर आए. लोग सोशल मीडिया पर खूब आलोचना कर रहे हैं. 

सूज़ौ शहर में स्थित 'Yueya' नामक फर्नीचर फैक्टरी ने 10 कपल को किसिंग कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया. तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल एक-दूसरे को किस कर रहे हैं. इनमें से ज्यादातर लोग शादीशुदा थे. किस करते वक्त कपल के बीच में कांच का गिलास लगाया गया था. कॉन्टेस्ट में भाग ले रहे कपल फैक्टरी के कपड़े पहने हुए थे. 

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, चुंबन प्रतियोगिता कारखाने में काम की बहाली का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था. बता दें, कोरोनावायरस के चलते चीन में कई दिनों से लॉकडाउन लागू है. सरकार ने लॉकडाउन के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है. 

फैक्ट्री के मालिक मा ने कहा कि संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए प्रतिभागियों के बीच गिलास रखा गया था. मा ने स्थानीय मीडिया को बताया, "प्रतिभागियों में से कुछ वास्तव में विवाहित जोड़े थे जो कारखाने में काम करते हैं. इस महामारी ने सभी को बहुत तनाव में डाल दिया है. हर किसी को खुश करने के लिए किसिंग कॉन्टेस्ट की व्यवस्था की थी.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CoronaVirus, Kissing Contest, China, Furniture Factory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com