विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2019

कार से उतरकर मां करने लगीं ऐसा, बेटे ने बंद कर ली आंखें और कान, देखें VIDEO

कोलोराडो (Colorado) में जोरदार बर्फबारी हो रही है और ट्रैफिक जाम हो रहा है. जिससे लोग काफी परेशान हैं. लेकिन कुछ लोग बर्फबारी में मजा भी कर रहे हैं.

कार से उतरकर मां करने लगीं ऐसा, बेटे ने बंद कर ली आंखें और कान, देखें VIDEO
कार से उतरकर मां करने लगीं ऐसा, बेटे ने बंद कर ली आंखें और कान.

कोलोराडो (Colorado) में जोरदार बर्फबारी हो रही है और ट्रैफिक जाम हो रहा है. जिससे लोग काफी परेशान हैं. लेकिन कुछ लोग बर्फबारी में मजा भी कर रहे हैं. एक महिला ने कार में तेजी से गाना बजाया और बाहर निकलकर डांस करने लगी. उस वक्त जोरदार बर्फबारी हो रही थी और ट्रैफिक जाम था. लेकिन मां के ऐसा करने से बेटा काफी नाराज था. मां ने न सिर्फ डांस किया बल्कि कार में तेज गाना भी बजाया. बेटा इसके मड में नहीं था. 

बैंकर बना Spider-man, रिज़ाइन के बाद कि ऐसी हरकत Video देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

वेंडी चप गोसेट नामक महिला ट्रैफिक जाम में फंस गई थी. उस वक्त बेटा और बेटी साथ थे. बर्फबारी को देख मां इतनी एक्साइटिड हो गईं और बाहर निकलकर डांस करने लगीं. उन्होंने डांस के लिए बैकस्ट्रीट बॉयज का गाना चला दिया. वेंडी ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 'जब आप ट्रैफिक में घंटे भर तक फंसे रहो और डांस करने का मन करे.' ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया. 

'गांधी जी' ने जैसे ही देखा अपनी मां को तो लाठी छोड़ करने लगे ऐसा, 'नेहरू जी' रह गए हैरान! देखें VIDEO

देखें VIDEO:

 

 

वेंडी ने कमेंट में लिखा- 'अचानक रेडियो पर बैकस्ट्रीट बॉयज का गाना चलने लगा. जिसको सुनकर मुझे बाहर निकलकर डांस करने लगा मन किया. मैं कोशिश की मेरा बेटा भी मेरे साथ डांस करे. लेकिन वो काफी चिंतित था, क्योंकि हम 4 घंटे तक ट्रैफिक में फंसे थे और हमें जहां जाना था वहां नहीं पहुंच पा रहे थे. वो काफी भूखा था और कुछ खाने को नहीं मिल रहा था.' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Colorado, Wendy Chupp Gossett, Backstreet Boys, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com