विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2018

दो मुर्गों की लड़ाई के बीच आ गया कुत्ता, फिर हुआ कुछ ऐसा, वायरल हुआ VIDEO

Coimbatore में ऐसा वाक्या हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. दो मुर्गों की लड़ाई के बीच कुत्ता आ गया.

दो मुर्गों की लड़ाई के बीच आ गया कुत्ता, फिर हुआ कुछ ऐसा, वायरल हुआ VIDEO
Coimbatore में दो मुर्गों की लड़ाई के बीच आ गया कुत्ता.
Coimbatore में ऐसा वाक्या हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. दो मुर्गों की लड़ाई के बीच कुत्ता आ गया. उसने लड़ाई रोकने की खूब कोशिश की. लेकिन मुर्गे लड़ते रहे. हर किसी को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. कोयंबटूर में रहने वाले मुरलीधरन मुर्गे और कुत्ते के मालिक हैं. उनके पास खरगोश और बिल्लियां भी हैं. वो जानवरों से बेहद प्रेम करते हैं. ये वीडियो भी उन्हीं ने रिकॉर्ड किया है. 

बारटेंडर कर रहा था ऐसा स्टंट, भड़क गई आग और जल गए महिला के कपड़े, वायरल हुआ VIDEO

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो मुर्गे एक-दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं. कुछ ही देर में कुत्ता आ जाता है और उन्हें रोकने लगता है. वो बार-बार मुर्गों के परों से उन्हें पीछे खींचता है. ऐसा लग रहा है कि वो नहीं चाहता कि मुर्गों के बीच लड़ाई हो. लेकिन मुर्गे नहीं रुकते वो लगातार लड़ते रहते हैं. लेकिन कुत्ता जिस तरह से लड़ाई रोकने की कोशिश करता है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. 

इस पुलिस कॉन्स्टेबल ने जीता दिल, मां दे रही थी परीक्षा तो बाहर रो रही थी बच्ची, गोद में लेकर ऐसे कराया चुप

देखें VIDEO:

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coimbatore, Cock Fight, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com