लंदन:
सउदी अरब खास तौर पर एक ऐसे शहर को बनाने के बारे में सोच रहा है, जहां सिर्फ महिलाएं होंगी। यहां शरिया कानून के दायरे में ही करियर बनाने वाली महिलाओं को बढ़ावा मिलेगा।
सउदी मीडिया खबरों के मुताबिक, सउदी औद्योगिक संपत्ति प्राधिकरण (मोडोन) को आधुनिक दुनिया के हिसाब से केवल महिलाओं के लिए शहर बसाने को कहा गया है। इसका निर्माण अगले साल आरंभ होगा।
नए शहर में देश के कड़े इस्लामी कानून के दायरे में ही महिलाओं को काम करने की अनुमति होगी। हालांकि, सउदी शरिया कानून महिलाओं के काम पर रोक नहीं लगाता है लेकिन आंकड़ों से पता चलता है कि कार्यस्थल पर केवल 15 फीसदी महिलाओं की ही हिस्सेदारी है।
माना जा रहा है कि इस योजना के लागू होने से देश के विकास में महिलाएं और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। युवतियों को इसमें काफी रोजगार मिलेगा।
मोडोन के उप महानिदेशक सालेह अल रशीद ने कहा, ‘मुझे लगता है कि महिलाएं अपनी क्षमता कई तरह से दिखा सकती हैं। हम महिलाओं के लिए दूसरे औद्योगिक शहर पर अब काम कर रहे हैं। देश के कई भागों में सिर्फ महिलाओं के लिए उद्योग स्थापना की भी योजना है।’

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
औरतों के लिए शहर, City For The Women, सउदी अरब